शिक्षक की पिटाई से आहत होकर आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि टीचर ने फीस जमा नहीं होने पर बच्चे को डांट कर घर वापस भेज दिया था। घटना से गुस्साए स्वजन व स्थानीय लोगों ने स्कूल पर पहुंचकर हंगामा किया और शिक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों से मारपीट का प्रयास किया। क्षेत्र के शिब्बनपुरा में रहने वाले हीरालाल दूध की डेरी चलाते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चे बड़ा बेटा प्रिंस (15) दूसरा अनुज और बेटी प्रिया पटेल मार्ग के पब्लिक हैप्पी माडल स्कूल में पढ़ते थे। प्रिंस आठवीं कक्षा में जबकि अनुज प्रथम और प्रिया तीसरी कक्षा की छात्रा है। गुरुवार दोपहर स्कूल के बाद प्रिंस घर पहुंचा। उसने परिजनों को बताया कि टीचर ने फीस न लाने पर उसको डांटा था। कुछ ही देर में वो कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब मां मनवीरी घर पहुंचीं तो प्रिंस को फंदे से लटका देखा।

बच्चे की मौत के बाद स्वजन और मोहल्ले के लोगों ने स्कूल में जाकर हंगामा किया और शिक्षकों व कर्मचारियों को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि दो बच्चों के बीच झगड़े के बाद मृतक बच्चे को स्वजन को बुलाने घर भेजा था। मृतक छात्र के पिता का कहना है कि वे पशुओं का दूध बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। पिछले साल उन्होंने तीनों बच्चों की एक साल की फीस एक साथ जमा कर दी थी। इस वर्ष आर्थिक तंगी के कारण वह फीस जमा नहीं कर पाए थे। स्कूल प्रबंधन से कुछ दिनों बाद फीस जमा कर देने के लिए कहा था, इसके बावजूद भी उनके बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा था। हीरालाल ने स्कूल की कार्डिनेटर कुसुम व क्लास टीचर सुनिधि के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों के रोष को देखते हुए पुलिस स्कूल शिक्षक कुसुम को थाने ले गई। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000