पति ने पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे रची हत्या की साजिश

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले हुए सड़क हादसे में बड़ा खुलासा हुआ हो गया है। दरअसल, इस हादसे को सुनियोजित साजिश बताते हुए ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 30 वर्षीय शिव पांडे और उनकी 29 वर्षीय पत्नी प्रतिमा पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस जोड़े ने मिलकर 24 वर्षीय काजल चौहान को अपनी स्कॉर्पियो से जानबूझकर कुचल दिया। पुलिस ने शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को इस मामले की जानकारी दी।

मृतक काजल चौहान के परिवार ने 16 जनवरी को तुगलपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे की सूचना दी थी, जिसमें काजल की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे हिट एंड रन का मामला माना गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद गाड़ी के मालिक का पता चला, जो कि आरोपी शिव पांडे निकला ।

जांच में पता चला कि काजल और शिव पांडे के बीच विवाद चल रहा था। एसीपी (ग्रेटर नोएडा) अवनीश दीक्षित ने बताया, “हमने स्कॉर्पियो की पहचान की, जो कि शिव पांडे के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसके बाद उन्हें  हिरासत में लिया गया।”

इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया कि काजल को हाल ही में पता चला था कि शिव पांडे शादीशुदा हैं और उनकी पांच साल की बेटी भी है। उनकी पत्नी को इस रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी। जब यह सच सामने आया, तो काजल और शिव पांडे के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद, शिव पांडे और उनकी पत्नी ने मिलकर काजल को मारने की साजिश रची  ।

16 जनवरी को उन्होंने काजल को तुगलपुर बुलाया। जब वह वहां उनका इंतजार कर रही थी, तब शिव पांडे ने अपनी पत्नी के साथ स्कॉर्पियो से उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000