अवैध संबंधों में बाधा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश. डेढ़ लाख की सुपारी देकर इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 17 दिसंबर को सड़क किनारे मिले इलेक्ट्रीशियन के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक की पहचान आगरा निवासी राजकुमार (45) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि उसकी पत्नी ज्योति ने अपने दिव्यांग प्रेमी बाबी के साथ मिलकर अवैध संबंधों में बाधा बनने पर राजकुमार की हत्या की साजिश रची थी। पत्नी ने प्रेमी के दोस्तों को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या कराई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद राजकुमार का शव लोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैवतपुर और अकरावत गांव के बीच कच्चे रास्ते पर फेंक दिया गया। मामले में पत्नी, उसका प्रेमी और एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

किराये के मकान से शुरू हुई प्रेम कहानी

जानकारी के अनुसार, ज्योति का परिवार पहले धनीपुर में बाबी के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान आगरा निवासी राजकुमार का वहां आना-जाना हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में शादी हो गई। दंपती के एक 11 वर्षीय बेटी और 2 वर्षीय बेटे हैं। शादी के बाद ज्योति की अपने मकान मालिक बाबी से नजदीकियां बढ़ती गईं। बाबी उसे आर्थिक मदद भी करता था। जब राजकुमार को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया, जिससे दंपती के बीच विवाद बढ़ता चला गया और यही विवाद हत्या की वजह बना।
शराब पिलाकर गोली और चाकू से की गई हत्या पुलिस के अनुसार, बाबी ने धनीपुर मंडी में आढ़त चलाने वाले अपने दोस्त संदीप सिंह और उसके दो रिश्तेदारों को हत्या की सुपारी दी। एक लाख रुपये एडवांस दिए गए। योजना के तहत 16 दिसंबर को ज्योति ने राजकुमार को पैसे दिलाने के बहाने आगरा से अलीगढ़ बुलाया। उसे कार में बैठाकर इधर-उधर घुमाया गया और शराब पिलाई गई। रात करीब 10 बजे राजकुमार को गोली मारकर और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बिगाड़ने की भी कोशिश की गई।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि

17 दिसंबर की सुबह राजकुमार का शव कच्चे रास्ते पर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने और चेहरे पर चाकू से वार की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों से शव को वाहन से कुचलने की कोशिश का भी अंदेशा जताया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि राजकुमार 16 दिसंबर को आगरा से रोडवेज बस से अलीगढ़ पहुंचा था। आगरा कट पर उतरने के बाद वह एक कार में बैठा, जिसकी मूवमेंट सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई। सर्विलांस से पता चला कि दोपहर 1 बजे से रात 4 बजे के बीच ज्योति और बाबी के बीच सात बार फोन पर बातचीत हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई जारी

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का औपचारिक खुलासा करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000