शादी के 10वें दिन आशिक के साथ फरार हुई दुल्हन,थाने में पंचायत के बाद पति ने किया विदा

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां शादी के दसवें दिन दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई,हालांकि पुलिस ने दुल्हन को आशिक के साथ बरामद कर लिया।थाने में ही पति और आशिक की मौजूदगी में फैसला हुआ कि दुल्हन अब अपने आशिक के साथ ही रहेगी। मामला जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव का है। सैदपुरा गांव के रहने वाले शमशेर चौहान की शादी बीते माह 4 जून को मवई खुर्द गांव की खुशी सिंह से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था,लेकिन दस दिन बाद 14 जून को खुशी अपने पति शमशेर के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर शॉपिंग के लिए निकली।दोनों एक रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे,तभी अचानक खुशी मौका देखकर वहां से गायब हो गई।

पति शमशेर ने खुशी को खोजा,लेकिन खुशी नहीं मिली।इसके बाद शमशेर मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में खुशी को उसके आशिक सोनू के साथ बरामद कर लिया,इसके बाद दोनों को कोतवाली लाया गया।पुलिस ने शमशेर,खुशी और सोनू के परिजनों को भी बुला लिया। कोतवाली में खुशी ने साफ तौर पर कहा कि वह अपने आशिक सोनू के साथ रहना चाहती है और उसी से शादी करना चाहती है,चूंकि खुशी बालिग है,इसलिए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी पक्षों की सहमति से खुशी को उसके आशिक के साथ भेज दिया। बताया जा रहा है कि खुशी का अपने गांव के सोनू से प्रेम प्रसंग चल रहा था,लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी शमशेर से तय कर दी।मजबूरी में खुशी ने शादी तो कर ली, लेकिन उसका मन अब भी आशिक सोनू में ही लगा था।शादी के 10 दिन बाद खुशी शॉपिंग के बहाने घर से निकली और आशिक के साथ फरार हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000