पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी

संतकबीरनगर में शादी के 21 साल बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पति-पत्नी के 5 बच्चे हैं। पत्नी का गांव के ही खुद से 13 साल छोटे लड़के से अफेयर चल रहा था। वह 2 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग भी चुकी थी। जब पत्नी लौटकर आई, तो उसका पति से जमकर झगड़ा हुआ था।

रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए पति ने पत्नी को छोड़ने का फैसला कर लिया। मंगलवार को पति ने मंदिर में प्रेमी के हाथों पत्नी के गले में जयमाल डलवाया। मांग में सिंदूर भरवाया। शादी के बाद पत्नी की विदाई कराई। इस दौरान तीनों के परिवारवाले मौजूद रहे। इस पूरी शादी के बुधवार को वीडियो सामने आए। मामला धनघटा थाना क्षेत्र का है। डेवरी गांव में रहने वाले बुद्धिराम निषाद मजदूरी करते हैं। उन्होंने 21 साल पहले पास के ही गांव हकीमपुर निवाली फूलमती (37) से लव मैरिज की थी। दोनों के चार बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 17 साल का है। सबसे छोटा बेटा ढाई साल का है।

बताया जा रहा है कि पिछले 5 साल से फूलमती का गांव के ही रहने वाले अवधेश से अफेयर चल रहा था। करीब 2 महीने पहले फूलमती अपने पति और पांचों बच्चों को छोड़कर अवधेश के साथ पंजाब चली गई थी। घरवालों और गांववालों की काफी कोशिशों के बाद फूलमती घर लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था।

पति बोला- मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था

बुद्धिराम ने बताया- पत्नी को कई बार मोबाइल पर बात करते पकड़ा। विरोध किया, तो वो मुझसे झगड़ा करने लगी। दो महीने पहले मैं काम के लिए जिले से बाहर गया था। घर लौटा, तो पत्नी गायब थी। घर पर बच्चे अकेले थे। गांव के लोगों ने मुझे बताया कि फूलमती को अवधेश के साथ जाते देखा है। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी।

मेरी पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। इन दोनों के चक्कर में मैं अपनी जान गंवाना नहीं चाहता था। दोनों साथ रहना चाहते थे। दोनों खुश थे। इसलिए मैंने आपसी सहमति से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी। इनसे छुटकारा पाने के लिए दोनों की शादी कराने का फैसला किया।

ढाई साल के बेटे को साथ ले गई पत्नी

मंगलवार शाम करीब 6 बजे गांववालों और घरवालों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में बुद्धिराम ने पत्नी फूलमती और प्रेमी अवधेश की शादी कराई। उसने अपने सामने प्रेमी अवधेश से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद वरमाला पहनवाई। फिर दोनों को आशीर्वाद भी दिया। शादी के समय दोनों के बच्चे भी मौजूद थे। ढाई साल के बच्चे को फूलमती अपने साथ ले गई है। शादी के बाद फूलमती और अवधेश लखनऊ चले गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |     एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई     |     आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत     |     थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000