पति ने प्रेमी को सौंप दी पत्नी,मंदिर ले जाकर भरवाई मांग,भीगी पलकों से किया विदा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सुइथाकलां के जंगीपुर गांव में एक विवाहिता और उसके प्रेमी का प्रेम इस कदर हावी हुआ कि उसके आगे पति को झुक गया।सोमवार को सरायमोहिउद्दीनपुर में दुर्गा मंदिर में अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। शादी के बाद भीगी पलकों से दोनों को विदा कर दिया।

अरविंद की 2023 में हुई थी रीता से शादी

जंगीपुर के अरविंद बिंद ने वर्ष 2023 में धूमधाम से खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा की रीता से शादी की थी। शादी के बाद कुछ महीने तक ससुराल में रहने के बाद रीता को लेकर अरविंद नोएडा चला गया।नोएडा में पर अरविंद ने देखा कि रीता अक्सर किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। पूछने पर रीता ने रिश्तेदार से बात करने का हवाला देते हुए बात को टाल दिया, तभी से अरविंद को शक हो गया।

तबीयत खराब हुई तो मायके चली गई रीता

इसी दौरान रीता की तबीयत खराब हुई और उसने मायके जाने की जिद की तो अरविंद ने रीता को मायके भेज दिया।कुछ दिन तक अरविंद और रीता में सामान्य बातचीत फोन पर होती रही फिर अचानक रीता का फोन बंद हो गया।ससुराल में फोन करने पर पता चला कि रीता अपनी बहन के यहां गई है। फिलहाल ससुराल वालों द्वारा रीता से किसी तरह बात हुई और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद पुनःअरविंद अपने घर रीता को ले आया,यहां न रहने की बात कहते हुए मर जाने की धमकी पर रीता को अरविंद अपने साथ नोएडा लेकर चला गया। नोएडा में रीता ने अरविंद को सारी बात बताई।

वापस लौटी तो रीता करने लगी प्रेमी के साथ रहने की जिद

इसके बाद रीता ने प्रेमी के साथ रहने के लिए जिद करने लगी। काफी समझाने बुझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तब आखिरकार इस हठ के आगे झुकते हुए अरविंद ने सोमवार शाम नोएडा से रीता को साथ लाकर प्रेमी को सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित दुर्गा मंदिर पर बुलवाया।जहां दोनों की शादी करवा दी।

लोगों ने की अरविंद की तारीफ

शादी के बाद अरविंद ने अपनी भीगी पलकों से दोनों को विदा कर दिया।शादी दोनों पक्षों की आपसी सहमति से हुई है। लोग रीता के प्रति अरविंद के प्यार और त्याग की जहां सराहना करते दिखे, वहीं रीता को कोसते नजर आए

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000