अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या कर हुआ फरार , तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में चरित्र पर शक की वजह से एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चुन्नी से गला घोंटने के बाद उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बाद में उसके शव को बेड के नीचे डाल दिया गया। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। मृतका की शिनाख्त द्रौपदी (35) के रूप में हुई है। रिश्तेदार के यहां गई महिला की 15 वर्षीय बेटी जब घर पहुंची तो मां के कमरे पर ताला लगा पाया। शक होने पर मकान मालिक को बुलाकर ताला खोला तो अंदर बेड के नीचे द्रौपदी का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल पहुंच गई। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति सुनील की तलाश शुरू कर दी है। द्रौपदी अपने परिवार के साथ गली नंबर-17बी, पक्की खजूरी खास में रहती थी। उसके परिवार में 15 साल की बेटी और पति सुनील है। उसकी सुनील से दूसरी शादी थी। पहले पति से उसके चार बच्चे हैं। पहले पति से विवाद हुआ तो वह तीन बच्चों को लेकर बिहार के मधेपुरा चला गया। एक बेटी को द्रौपदी ने अपने पास रख लिया। इसके बाद उसने सुनील से करीब सात साल पहले दूसरी शादी कर ली। सुनील से द्रौपदी को कोई बच्चा नहीं हुआ। सुनील राज-मिस्त्री का काम करता है। आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर वे दोनों आपस में झगड़ा करते थे। सुनील द्रौपदी के चरित्र पर शक करता था।

ऐसे हत्या का चला पता…

माता पिता के बीच झगड़े की वजह से 15 साल की बेटी काफी परेशान थी। वह कभी अपने रिश्तेदार या सहेली के घर चली जाती थी। 16 सितंबर को भी पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हो रहा था। बेटी ने मां को दोपहर 12.30 बजे ठीक देखा। इसके बाद वह अपनी सहेली के घर चली गई। अगले दिन वह घर पहुंची तो उसने मां के कमरे पर ताला लटका देखा। उसे शक हुआ तो उसने मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजे का ताला खोला। दरवाजा खोलते ही कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। अंदर बेड के नीचे द्रौपदी का शव पड़ा था। उसके गले पर चुन्नी लिपटी थी जबकि उसके माथे और ठोढ़ी पर धारदार हथियार के निशान थे।

शनिवार शाम तक घर पर मौजूद था सुनील…

दिन में द्रौपदी और सुनील के बीच झगड़ा हुआ तो बेटी सहेली के यहां चली गई। शाम करीब 6.30 बजे वह घर पहुंची तो उसने मां को घर में नहीं पाया। सुनील घर के बाहर बैठा था। उसने जब अपने सौतेले पिता से मां के बारे में पूछा तो आरोपी कहने लगा कि उसकी मां किसी के साथ भाग गई है। इस पर 15 वर्षीय किशोरी अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गई। रात उसने रिश्तेदार के यहां बिताई। अगले दिन वह घर पहुंची तो उसने मां के कमरे पर ताला लटका देखा। बाद में उसकी हत्या का पता चला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000