ढाई साल से पति जेल में, पत्नी ले रही थी जिंदगी के मजे, ‘मर्डर केस’ में सनसनीखेज खुलासा

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में जिस पत्नी का अपहरण कर हत्या के आरोप में पति 35 महीने से जेल में बंद है और सास सात महीने तक जेल में रही, वह महिला अपनी प्रेमी के साथ जिंदा मिली है। पुलिस ने महिला को यूपी के बलिया से बरामद किया है। महिला की बरामदगी के बाद नगर थाने की पुलिस कोर्ट में गुरुवार को पेश करेगी। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के अरार मोहल्ले का है। करीब तीन साल पुराने दहेज हत्या के केस की गुत्थी अब सुलझने के करीब पहुंच गयी है।

वहीं, पुलिस भी महिला को जीवित देख हैरान है। बरौली थाना क्षेत्र के नधना गांव निवासी लता देवी की शादी नगर थाने के अरार मोहल्ले में वार्ड नंबर- 28 निवासी सुनील चौहान के साथ हुई थी। शादी के बाद लता और सुनील के बीच दो बेटियां हुईं। इसमें एक बड़ी बेटी अपने मामा के पास रहती है, जबकि दूसरी छोटी बेटी अपनी दादी व पापा के पास रहती है। साल-2016 में महिला ने प्रताड़ना का केस पति समेत ससुराल वालों पर किया था।

जुलाई साल-2021 में दहेज हत्या का केस…

लॉकडाउन के दौरान पति-पत्नी में समझौता हुआ। महिला अपने ससुराल आकर रहले लगी। इधर, लता देवी के भाई चंद्रभूषण प्रसाद ने 10 जुलाई साल-2021 को दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया और इस मामले में 25 जुलाई 2021 को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति सुनील चाैहान, देवर धर्मराज प्रसाद, देवराज चौहान, राहुल चौहान, सास आशा देवी समेत पांच को लोगों को पुलिस ने अभियुक्त बनाया।

मां-बेटे बेकसूर होकर भी गये जेल…

लता देवी की हत्या के मामले में मां-बेटे बेकसूर थे। ये साबित करने के लिए 35 महीने का वक्त लग गया। सिविल कोर्ट से लेकर हाइकोर्ट परिवार गया, लेकिन महिला के पति सुनील चौहान को जमानत नहीं मिली। अब सवाल है कि किसकी लापरवाही से महिला का पति 35 साल तक जेल में रहा। केस की जांच सही तरीके से हुई रहती, तो खुलासा बहुत पहले हुआ रहता और बेकसूर को जेल में 35 महीने तक नहीं रहना पड़ता।

बलिया में दूसरी शादी कर चुकी है लता…

लता देवी को पुलिस ने बरामद कर जब नगर थाना लायी, तो उसने बताया कि वह दूसरी शादी कर चुकी है। यूपी के बलिया में बस के ड्राइवर से उसने शादी करने की बात कही और एक बेटी भी होने की बात बतायी। महिला को इस तरह से अब तीन बेटियां हो चुकी है। महिला ने कहा कि साल-2016 में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस किया था, उसके बाद से ससुराल में यातना झेलनी पड़ रही थी, इसलिए घर छोड़कर स्टेशन पर भाग गयी, जहां बलिया के नागेंद्र सहनी ने सहारा दिया और अपने घर लेकर चले गये। उसी समय से उनके साथ रहने लगी। चार महीने बाद शादी कर ली और पति-पत्नी के रूप में दोनों बलिया में रहने लगे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000