सऊदी गया पति, मामी भांजे के साथ फरार, 3 साल की बेटी को छोड़ा, 10 लाख के जेवर-कैश लेकर भागी

यूपी के देवरिया में एक युवक पैसे कमाने सऊदी अरब चला गया। इसी बीच उसकी पत्नी 3 साल छोटे भांजे के साथ भाग गई। पति का कहना है कि पत्नी घर से 10 लाख के जेवर और कैश भी ले गई। यही नहीं, पत्नी अपनी 3 साल की इकलौती बेटी को अकेला छोड़ गई।

घटना 24 दिसंबर, 2025 की है। पत्नी के घर से भागने की खबर पति मन्नू गुप्ता (31) को उसके भाई ने फोन करके बताई। इसके बाद मन्नू 29 दिसंबर को सऊदी अरब से देवरिया लौटा। बेटी को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। इसके बाद उसने रविवार को पत्नी पूजा देवी और उसके प्रेमी चंदन गुप्ता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। मामला जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर बनकटा थाना क्षेत्र का है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला

4 साल पहले शादी हुई, 2 साल से था अफेयर

सोहनपुर गांव में मन्नू गुप्ता रहता है। 4 साल पहले उसकी शादी पूजा देवी से हुई थी। दोनों की 3 साल की एक बेटी भी है। मन्नू ने बताया- मैं शादी के पहले से सऊदी की एक कंपनी में मैकेनिक की नौकरी करता हूं। हर महीने पत्नी को पैसे भेजता था। लेकिन, वह मेरी कमाई के पैसे अपने बॉयफ्रेंड पर उड़ा देती थी। मैंने बेटी के भविष्य के लिए 10 लाख रुपए बचाकर रखे थे, घर से भागते समय पत्नी वो रुपए भी साथ ले गई।

मन्नू ने कहा- मेरी पत्नी का मुंहबोले भांजे चंदन गुप्ता से 2 साल से अफेयर चल रहा था। पहले भी परिवार ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। मैंने पत्नी को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। घरवालों से भी वह झगड़ा करती थी। दोनों इतना बेशर्म थे कि सोशल मीडिया पर फोटो भी अपलोड करते थे। मैंने पत्नी से काफी मिन्नतें कीं, बेटी के भविष्य की दुहाई दी, लेकिन उसने एक बार भी नहीं सोचा। मेरी और मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी।

मासूम बच्ची बार-बार कह रही- मम्मी कहां है

मन्नू ने बताया- मेरी बेटी पिछले कई दिनों से लगातार रो रही है। बार-बार कह रही कि मम्मी कहां है। अब मैं उसे क्या बताऊं? फिलहाल घर का माहौल ठीक नहीं है, इसलिए बेटी को रिश्तेदार के घर भेज दिया है। वहीं, बेटी को छोड़कर जाने को लेकर गांववालों का कहना है कि इस तरह बच्ची को छोड़ना अमानवीय है।

मायके वाले बोले- हम भी बेटी की तलाश कर रहे

पूजा देवी का मायका सिसवनिया गांव में है। यह उसके पति मन्नू गुप्ता के गांव सोहनपुर से 16 किलोमीटर दूर है। पूजा देवी के भाई ने कहा कि हम लोग भी उसको ढूंढने में लगे हैं। उसका पता नहीं चल पा रहा। पूजा छठवीं क्लास पास है, जबकि उसका पति मन्नू गुप्ता आठवीं और प्रेमी चंदन गुप्ता हाईस्कूल पास है।

बनकटा थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने कहा- विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके साथ गए युवक की तलाश की जा रही है। महिला की बरामदगी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000