”मैं गांधी परिवार का नौकर नहीं हूं…नेता हूं मैं”, अमेठी से प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस से कोई तनख्वाह नहीं लेता हूं

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट कहे जाने वाली अमेठी लोकसभा से गांधी परिवार के करीबी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी बीच प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने कहा- मैं नेता हूं, गांधी परिवार की नौकरी नहीं कर रहा। कांग्रेस से कोई तनख्वाह नहीं लेता हूं। मैं शुद्ध रूप से नेता हूं। जब यहां आया था इनसे (स्मृति) बहुत बड़ी हैसियत रखता था। अब मैं ये कह रहा हूं कि स्मृति ईरानी को मैं भी हराऊंगा।

कांग्रेस ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है- स्मृति ईरानी, भाजपा प्रत्याशी

अमेठी में एक नया इतिहास रचा जाएगाः स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अगर उन्हें लगता कि इस सीट पर जीत की कोई उम्मीद है तो वे यहां से चुनाव लड़ते, न कि अपना प्रतिनिधि उतारते।” उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव में मतदान से पहले यहां एक इतिहास रचा गया है और 20 मई को जब लोग मतदान केंद्र पर जाएंगे तो वे एक बार फिर मोदीजी को अपना आशीर्वाद देंगे। अमेठी में एक नया इतिहास रचा जाएगा।”

मैं गांधी परिवार का सेवक हूं, अमेठी का सेवक हूं और सेवक ही रहूंगा: केएल शर्मा

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि मैं गांधी परिवार का सेवक हूं, अमेठी का सेवक हूं, और सेवक ही रहूंगा। परिवार का आदेश हुआ, मैं आप सबके बीच में चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन मैं आज भी अपने को सेवक ही समझता हूं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है और पिछले पांच सालों में अमेठी को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है । उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, पेपर मिल, मेगा फूड पार्क जैसे तमाम संस्थान अमेठी से हटा दिए गए और अमेठी से ऊंचाहार रेल लाइन परियोजना को भी निरस्त कर दिया गया।

पच्चीस वर्ष के बाद अमेठी में नहीं होगा गांधी परिवार…

अमेठी राहुल और प्रियंका गांधी की अमानत है और मेरे पास धरोहर के रूप में है, जब भी परिवार का आदेश होगा, वापस कर दूंगा-  के एल शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी

अमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अमेठी राहुल और प्रियंका गांधी की अमानत है और मेरे पास धरोहर के रूप में है, जब भी परिवार का आदेश होगा, वापस कर दूंगा। शर्मा आज अमेठी में मुसाफिरखाना में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार ने कभी अमेठी को राजनीति के लिहाज से नहीं देखा। अमेठी को अपना घर परिवार समझा और इस परिवार से मैं साल- 1983 से एक सेवक के रूप में जुड़ा हुआ हूं। 22 साल की उम्र से मैं अमेठी में हूं।

गांधी परिवार की विरासत बचाने के लिए अमेठी के मैदान में उतरने वाले किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 साल से गांधी परिवार की सेवा कर रहे हैं। यह भी कहा जा सकता है कि उसी सेवा का फल किशोरी अब मिला है। शर्मा पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं, इनको साल- 1983 में पूर्व प्रधानमंत्री पहली बार अपनी प्रतिनिधि के रूप में अमेठी लेकर आए थे। इसके बाद से वह अमेठी और रायबरेली में गांधी परिवार के लिए हनुमान की भूमिका निभाते थे। फिलहाल शर्मा का अमेठी में सामना केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से होने वाला है, अब भाजपा को हराने का दावा पहले वह कर चुके हैं, लेकिन दावे में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो 4 जून परिणाम के दिन ही चल सकेगा।

BJP धनबल से लड़ती है, हम जनता के बल पर लड़ेंगे…

किशोरी लाल अमेठी की सभी समस्याों को जानते हैं: प्रियंका

अमेठी रोड शो करते हुए कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा अमेठी की सभी समस्याओं को जानते हैं। बीते 40 से साल में गांव-गांव, गली-गली की जो भी समस्या से सबसे परिचित हो चुके हैं। प्रियंका ने कहा कि शर्मा ने लगातार 40 साल के अमेठी की सेवा की है। इसी विश्वाश के साथ उनको इस बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई और सेवा कि राजनीति फिर से वापस लाना चाहती हूं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000