लोन न लेना पड़े इसलिए कराया दिव्यांग का इंश्योरेंस, फिर हत्या करा हड़प ली राशि… संभल में बीमा क्लेम गैंग का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे। यहां दिव्यांग व्यक्ति के नाम पर पहले बीमा करवाया गया और फिर उसे मार दिया गया और 15 लाख रुपये बीमा का हड़प लिया गया।

आइए जानते हैं कि पूरे मामले का खुलासा कैसे हुआ?

अंतिम सांस ले रहे और मृत लोगों की बीमा पॉलिसी क्लेम करके धनराशि हड़पने वाले एक गैंग का संभल पुलिस ने खुलासा किया है। जिसके अनुसार दो सगे भाइयों ने 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस पॉलिसियों का क्लेम हड़पने के लिए दरियाब नामक दिव्यांग व्यक्ति की गाड़ी चढ़वाकर हत्या करा दी। इसके बाद क्लेम करके 15 लाख रुपये भी हड़प लिए। हालांकि, मामले में दिव्यांग व्यक्ति के क्लोज रिश्तेदारों द्वारा जब अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया, तो पूरा खुलासा हो गया।

घर से 27 किलोमीटर दूर कराई थी हत्या

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पहले तो साक्ष्य न मिलने पर एफआर लगा दी। हालांकि, 4 महीने बाद टाटा की एक लोन कंपनी ने पुलिस को सूचना दी कि दरियाब नामक व्यक्ति के नाम से बीमा का क्लेम मांगा जा रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है। कृपया मामले की जांच कराई जाए। जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया कि दिव्यांग दरियाब की हत्या घर से 27 किलोमीटर दूर हुई थी।

ऐसे में सवाल उठा कि जब जो व्यक्ति चल नहीं सकता है तो वह कैसे घर से 27 किलोमीटर दूर पहुंचा और एक्सीडेंट हुआ। इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की और शक के दायरे में आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। जांच में सामने आया कि दिव्यांग दरियाब पर हरिओम और बिनोद नाम के दो सगे भाइयों ने अक्टूबर-2023 से कई बीमा करवाना शुरू कर दिया थ। क्योंकि दोनों को पैसों की जरूरत थी।

बीमा एजेंट ने बताया था प्लान

बीमा करवाने की सलाह पंकज राघव नामक शख्स ने दी थी। पंकज राघव एक्सिस बैंक में मैक्स लाइफ बीमा एजेंट है। राघव ने दोनों भाइयों को अच्छा सिविल स्कोर नहीं होने की वजह से लोन देने से मना कर दिया था। साथ ही उसने बताया कि एक दिव्यांग व्यक्ति जो मरणासन्न अवस्था में है, उसका बीमा करवाइए और बाद में उसे मार दीजिए। आपको बीमा क्लेम मिल जाएगा और लोन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके बाद हरिओम द्वारा दिव्यांग व्यक्ति पर एक साल के भीतर कई बीमा करवाया गया और फिर उसकी हत्या करवा दी गई। हरिओम और उसके भाई ने दिव्यांग को मारने के लिए प्रताप नामक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी और उससे कार चढ़ाकर मारने को कहा था। हत्या के बाद हरिओम और उसके भाई ने दिव्यांग व्यक्ति के नाम पर कराए गए कुल 50 लाख से अधिक के कई बीमा में से 15 रुपये की राशि हड़प ली थी।

मामले में अब तक गैंग से जुड़े 25 लोग गिरफ्तार

बची हुई राशि दोनों को नहीं मिल पाई थी। जांच के बाद पुलिस अब तक गैंग से जुड़े 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच के लिए एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस टीम अन्य प्रदेशों में इस गैंग से जुड़े लोगों की जांच करवा रही है। पुलिस का दावा है कि इस तरह के केसों का खुलासा अन्य राज्यों में भी हो सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000