‘तुम्हारे नाती का एनकाउंटर करूंगा’… दारोगा ने बुजुर्ग महिला को धमकाया, कहा- मुकदमा लाद दिए हैं, बचा लो उसको

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दारोगा द्वारा एक बुजुर्ग महिला को उसके नाती का एनकाउंटर करने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुजुर्ग महिला दारोगा के पैरों में हाथ जोड़कर माफी मांग रही है, उसके बावजूद दारोगा पर वर्दी का नशा इस कदर सवार है कि खुलेआम एनकाउंटर की धमकी दे रहा है।  आरोप है कि न्यायालय में विचाराधीन मामले में दारोगा पीड़ित पर दबाव बनाकर दूसरे पक्ष से जमीन कब्जा कराने पहुंचे थे। बुजुर्ग महिला के नाती ने जब अवैध निर्माण रोकना शुरू किया तो दारोगा जी ने एनकाउंटर की धमकी दे डाली। हालांकि, वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने दारोगा के धमकी देने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जौनपुर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। फिलहाल, एसपी डॉ. कौस्तुभ ने आरोपी दरोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है।

दरअसल, पूरा मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार गांव का है। वायरल वीडियो में दिख रहे दारोगा मंशा राम गुप्ता हैं, जो सरायख्वाजा थाने में ही तैनात है। दरोगा जी जिस विशाल का नाम लेकर उसका एनकाउंटर करने की धमकी दे रहे हैं, उस विशाल यादव के माता-पिता का देहांत हो चुका है। विशाल और उसके भाई का पालन-पोषण करने के लिए उसकी नानी कलावती उसके घर रहती हैं।
जमीनी विवाद को लेकर दूसरा पक्ष न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मामले में निर्माण कार्य करके कब्जा करना चाह रहा था। जब विशाल और उसकी नानी द्वारा इसका विरोध करके निर्माण कार्य रोका गया तो आरोप है कि दारोगा मंशाराम गुप्ता पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर जबरन कब्जा कराने के लिए पीड़ित को ही धमकाने लगे।

दरोगा ने दी एनकाउंटर की धमकी

आरोप है कि मौके पर पहुंचे दारोगा मंशाराम गुप्ता ने न्यायालय में विचाराधीन मामले में जबरदस्ती दूसरे पक्ष का निर्माण कार्य न रोकने के लिए दबाव बनाने लगे। जब विशाल और उसकी नानी द्वारा इसका विरोध किया गया तो दारोगा ने बुजुर्ग महिला को उसके नाती का एनकाउंटर करने की धमकी दे डाली। वायरल वीडियो में दो दर्जनों से अधिक लोग दिख रहे है। इसी बीच वर्दी में पहुंचे दारोगा बुजुर्ग महिला से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए यह कहते दिख रहे हैं कि वह उसके नाती विशाल का एनकाउंटर कर देंगे। इतना ही नहीं दारोगा जी की धमकी पर डरी सहमी हुई महिला उनके आगे हाथ जोड़ रही है, लेकिन वर्दी के नशे में चूर कानून को ठेंगा दिखाने वाले दारोगा दोबारा यह कहते दिख रहे हैं कि विशाल को बचा लेना, एक मुकदमे में लाद दिया हूं। अबकी मिलेगा तो उसका एनकाउंटर कर दूंगा।

दारोगा की गुंडागर्दी और धमकी वाले अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जौनपुर पुलिस की जमकर किरकरी हो रही है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि न्यायालय में विचाराधीन मामले में अवैध निर्माण रुकवाने के बजाय एक पक्षीय बात करके पीड़ित को एनकाउंटर की धमकी देने के पीछे दारोगा की मंशा क्या है? हालांकि पीड़ित कल एसपी से मिलकर शिकायत करेगा, लेकिन उसके पहले ही रात में दारोगा उसका कहीं फर्जी एनकाउंटर न कर दें, इस बात का डर उसे सता रहा है। इसलिए वह घर छोड़कर कहीं चला गया है।

अपने कारनामों से चर्चा में पहले भी रहा है दरोगा

बता दें कि इसके पहले भी मंशाराम गुप्ता शाहगंज कोतवाली में रहने के दौरान अपने कारनामों से चर्चा में रहा है। इस बार एक बुजुर्ग महिला द्वारा दारोगा के पैरों में हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगी जा रही है। उसके बावजूद वर्दी का नशा उन्हें अंधा बनाकर रख दिया है। वह क्रोध से आगबबूला होकर एनकाउंटर की खुलेआम धमकी देते नजर आ रहे है।

SP ने आरोपी दरोगा को किया निलंबित

इस संबंध में जौनपुर पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने तत्काल आरोपी उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच एवं कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह को नामित किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000