दहेज में नहीं लाई बाइक तो पेड़ से बांधकर पीटा, पीटते रहे दरिंदे, चीखती रही बहू

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।ससुराल वालों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर पीटा है।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला को हाथ-पैर बांध कर पीटा जा रहा है। महिला रोते-रोते गुहार लगा रही है कि मुझे मेरे ससुराल जनों ने जमकर मारा है। पीड़ित महिला के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण ससुराल पक्ष महिला के साथ आए दिन इस तरह की मारपीट कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अलीगढ़ जिले के अतरौली के गांव सूरतगढ़ का बताया जा रहा है। जहां पेड़ से बांधकर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के हरकत में आने से पहले ही पीड़ित पक्ष ने देर रात थाना क्वारसी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार क्वारसी के बरहेती गांव की रहने वाली प्रीती की शादी फरवरी 2023 में अतरौली के सूरतगढ़ में रहने वाले महेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। जब उन्हें मोटरसाइकिल नहीं मिली तो सास, ससुर, देवर और पति मिलकर महिला के साथ आए दिन मारपीट करने लगे। कई बार परिवार के सदस्यों के दखल के बाद समझौता भी हुआ. लेकिन फरवरी 24 को पिता की मौत होने के बाद सुसरालजनों के हौंसले और बढ़ गए।

आरोप है कि गुरूवार की दोपदर 12 बजे पति और सुसराल वालों ने घर के बाहर महिला के हाथ-पैर पेड़ से बांध दिए। इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।गांव के ही कुछ लोगों ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दी तो मायके वाले भी पहुंच गए। वह प्रीति को अपने साथ ले आए। पीड़ित परिजनों ने क्वार्सी थाने में पति,सास,ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि महिला के हाथ बांधकर पीटने का मामला सामने आया है।वीडियो भी वायरल हो रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000