लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद पहली बार म‍िले मोदी-योगी, सीएम ने झुककर क‍िया प्रणाम तो पीएम ने ठोकी पीठ

न‌ई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए की बैठक में अपना भाषण खत्म करने के बाद कार्यक्रम में शामिल सभी घटक दल के नेताओं और प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम को झुककर प्रणाम किया तो पीएम ने उनकी पीठ थपथपाई। वहीं अन्य नेताओं ने पीएम को गिफ्ट भी दिया। पीएम ने एक-एक कर सभी लोगों से मुलाकात की।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का जनादेश एक बात को बार-बार पुख्ता कर रहा है कि आज के परिदृश्य में देश को सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर भरोसा है। जब इतना अटूट भरोसा हो तो देश की अपेक्षाएं बढ़ना स्वाभाविक है। मैं इसे अच्छा मानता हूं। पीएम ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि हमने जो 10 साल काम किया वो तो बस ट्रेलर है। ये सिर्फ चुनावी बयान नहीं था, ये मेरा कमिटमेंट था।

पीएम मोदी ने कहा कि हम न हारे थे, न हारे हैं,लेकिन 4 तारीख के बाद हमारा व्यवहार हमारी पहचान बताता है कि हम जीत को पचाना जानते हैं। हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम जीत की गोद में उन्माद नहीं पालते और न ही हारे हुए का मजाक उड़ाने के संस्कार हमारे अंदर हैं। पीएम ने कहा कि हम विजयी की रक्षा करते हैं और पराजित का मजाक उड़ाने की विकृति हमारे अंदर नहीं है,ये हमारे संस्कार हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आप किसी भी बच्चे से पूछिए कि लोकसभा चुनाव से पहले किसकी सरकार थी तो वो कहेगा एनडीए। फिर उससे पूछिए कि 2024 के बाद किसकी सरकार बनी तो वो कहेगा एनडीए। पीएम ने कहा कि पहले भी एनडीए थी, आज भी एनडीए है और कल भी एनडीए है। 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि अगर हम 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो हर पैरामीटर से दुनिया मानेगी कि ये एनडीए की महाविजय है।आपने देखा कि दो दिन कैसे बीते, ऐसा लगा जैसे हम हार गए, क्योंकि उन्हें (विपक्ष को) अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे काल्पनिक वादे करने पड़े। पीएम ने कहा कि अगर गठबंधन के इतिहास में आंकड़े देखें तो ये सबसे मजबूत गठबंधन सरकार है।इस जीत को स्वीकार न करने का प्रयास किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000