5 हजार दोगे तो मीटर स्लो कर देंगे, बिजली विभाग के इंजीनियर को फोन पर मिला ऑफर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली मीटर में फर्जीवाड़े का अनोखा मामला सामने आया है। कमाल तो तब हो गया जब एक शख्स ने अनजाने में बिजली विभाग के इंजीनियर को ही मीटर स्लो करने की ऑफर दे डाली। जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के इंदिरापुरम इलाके का है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के इंजीनियर को प्रशांत गुप्ता नाम के शख्स ने फोन कर बताया कि वो स्मार्ट मीटर को स्लो कर देगा और इसके बदले उसे पांच हजार रुपये देने होंगे। 

मामले की गंभीरता को समझते हुए अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने उसे अपने घर पर बुला लिया और इस दौरान उन्होंने इंदिरा नगर डिविजन के अधिशासी अभियंता घनश्याम और उनकी टीम को भी बुला लिया। दूसरी तरफ उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। जैसे ही वो शख्स अपने साथी के साथ इंजीनियर के घर पहुंचा उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से कुछ औजार और एक प्राइवेट कंपनी का आईडी कार्ड भी मिला है। इन्हीं औजारों की मदद से ये आरोपी बिजली मीटर में छेड़छाड़ किया करते थे। पुलिस ने प्रशांत गुप्ता और उसके साथी दीपक मौर्य को अरविंद के घर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से मीटर की पॉलीकार्बन सील और मीटर सीलिंग बुक भी बरामद की गई है। पुलिस को प्रशांत के फोन पर मीटर में गड़बड़ कैसे करें, इससे संबंधित वीडियो भी मिले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000