‘मुझे छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे’: सुहागरात पर दुल्हन बोली- मैं किसी और की हूं, मुझे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो

कानपुर में सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को धमकी दी। कहा- मुझसे दूर रहना। मुझे छूना मत। मैं किसी और की हूं। अगर तुमने मुझे छुआ तो तुम अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते हो तो मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो। 2 महीने तक लड़का दुल्हन को मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। एक दिन दुल्हन ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। युवक ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद फिर दुल्हन ने उसे धमकी दी। शादी के ढ़ाई महीने बाद धमकी से डरा युवक थाने पहुंचा। पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई। मामला घाटमपुर कोतवाली का है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की की शादी 23 नवंबर को साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। लड़के ने बताया कि सुहागरात वाली रात वह दुल्हन के पास पहुंचा। उसने जैसे ही घूंघट उठाने की कोशिश की, तो वह पीछे हट गई। दुल्हन ने उससे कहा कि मुझसे दूर रहो। मेरी जिंदगी में कोई और है। ये तन-मन सब उसी का है। तुम मुझे छूने की कोशिश भी मत करना।

उसने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है। उसी के साथ अपनी जिदंगी बिताना चाहती है। अगर तुम खुश रहना चाहते हो और जिंदा रहना चाहते हो तो तुम मुझे छोड़ दो। मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के घर छोड़ दो।

मैं पूरी रात उसे समझाता रहा। मगर वह नहीं मानी। अपनी जिद पर अड़ी रही। मैंने सोचा एक दो दिन में मान जाएगी। हर रात मैं उसे मनाने की कोशिश करता। मगर वह नहीं मानी।

युवक बोला- उसकी धमकी से मैं डिप्रेशन में हूं

लड़के ने बताया- ढाई महीने से मैं उसे समझा रहा हूं। मगर वह समझने की बजाए मुझे धमकी देती रही। मैं डिप्रेशन में चला गया। मैंने अपने घर वालों को कुछ नहीं बताया। 11 फरवरी को मैं उसे समझा रहा था, मगर वह गुस्सा हो गई।

उसने धमकी दी- मैं उसकी (बॉयफ्रेंड) नहीं हो सकती तो किसी की नहीं हो सकती। फिर वह कमरे में चली गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।

मैंने देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। इसके बाद मेरे घर वालों को सच का पता चला। घर वालों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

12 फरवरी को मैं थाने पहुंचा और शिकायत की। वह जब मुझे धमकी देती थी तो मैंने उसकी धमकियों को फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था। वह रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है।

साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों को थाने बुलाया गया था। किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दोनों परिवारों से बातचीत कर मामला सुलझाने को कहा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000