निर्धारित मानकों को दरकिनार कर राम नारायण इंटर कालेज पट्टी को बोर्ड परीक्षा-2025 में बनाया गया सेंटर 

प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित परीक्षा- 2025 के लिए जिले भर में 200 कुल केंद्र बनाये गए हैं। जिनमें एक विद्यालय राम नारायण इंटर कालेज पट्टी को भी सेंटर बनाया गया है, जिसका कोड 1092 है। उक्त विद्यालय को बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित मानकों को अनदेखा करते हुए बोर्ड परीक्षा-2025 में बनाया गया सेंटर बनया गया है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे सेंटर तभी बनाये जाते हैं जब विद्यालय संचालक मोटी रकम लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी को चढ़ावा चढ़ाया जाता है तो उस दशा में उस विद्यालय को सेंटर बना दिया जाता है और बाद में बदनामी सरकार और जिले की होती है।

पट्टी स्थित राम नारायण इंटर कालेज को निर्धारित मानक पूर्ण न करने पर भी बोर्ड परीक्षा-2025 में सेंटर बनाये जाने की शिकायत विनोद कुमार पाण्डेय ने की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि परीक्षा केंद्र बनाये जाने के लिए एक निश्चित मानक को पूरा करने की बाध्यता रहती है, तभी बोर्ड का सेंटर आवंटित किया जाता है। परन्तु राम नारायण इंटर कालेज के संचालकों के रसूख के आगे शिक्षा विभाग के अधिकारी भी नतमस्तक नजर आते हैं। तभी तो मानक की अनदेखी करके राम नारायण इंटर कालेज को सेंटर बनाया गया है।

जनपद में ऐसे भी सेंटर बनाये गए हैं जो निर्धारित आवश्यक मानको को पूर्ण नहीं किये हैं। राम नारायण इंटर कालेज पट्टी में आवश्यक संसाधनों, सुविधाओं तथा सुरक्षा मानकों का नितांत अभाव है। विद्यालय में मुख्य द्वार ही नहीं बना हुआ है, जिससे पर्यवेक्षकों या उड़न दस्तों को विद्यालय को पहचानने, उक्त विद्यालय तक पहुँचने एवं नकल रोकने मने परेशानी होगी विद्यालय में बाउंड्रीवाल भी नहीं बनी हुई है। यही नहीं विद्यालय परिसर में ही विद्यालय के प्राचार्य भी निवास करते हैं जो कि विद्यालय में परीक्षा की निष्पक्षता में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

इसके अलावा विद्यालय की भौगोलिक स्थिति भी परीक्षार्थियों और पर्यवेक्षकों के लिए असुविधाजनक है। विद्यालय के प्रयेक कक्ष में वायस रिकार्डर की सुविधा भी नहीं है। ऐसी स्थिति में परीक्षा का निष्पक्ष और ब्यवस्थित संचालन संभव नहीं हो सकेगा। विद्यालय के संचालकों द्वारा निर्धारित मानक की कमियों को छुपाकर विद्यालय को सेंटर बनवा लिया है जो कानूनन अपराध है। निर्धारित मानकों को दरकिनार करके सेंटर के निर्धारण में ऐसा करना एक तरह से शिक्षा जगत को कलंकित करने जैसा है। योगी सरकर की नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने की मंशा पर सवालिया निशान है।

शिकायतकर्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, शिक्षा मंत्री, माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी प्रतापगढ़, अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद् लखनऊ, उत्तर प्रदेश, सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज, उत्तर प्रदेश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र भेजकर विद्यालय की स्थलीय जाँच जनपद के बाहर की टीम द्वारा करवाकर मानक को दरकिनार करके सेंटर बनाने की संस्तुति करने वाले अधिकारी एवं विद्यालय के संचालनकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000