अवैध शराब कारोबार से अर्जित की थी, चर्चित शराब माफिया गुड्डू सिंह की सात करोड़ रूपये की सम्पत्ति पुलिस ने की जब्त, शराब माफिया कभी राजा भैया की चलाता था, गाड़ी  

चर्चित कुंडा सीओ जियाउल हक़ की हत्या एवं बलीपुर गाँव में ग्राम प्रधान नन्हे यादव और उसके भाई सुरेश यादव की हत्या का भी आरोपी, शराब माफिया गुड्डू सिंह, फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर अदालत में हाजिर होने वाले शराब माफिया गुड्डू सिंह पर चला पुलिस-प्रशासन का हंटर, गाजे-बाजे के साथ गाँव पहुँची पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बलीपुर कुंडा के गुड्डू सिंह की सात करोड़ की सम्पत्ति पुलिस ने की जब्त… 

अवैध शराब कारोबार से अर्जित की थी, करोड़ो की सम्पत्ति, कुंडा बलीपुर के गुड्डू सिंह की सात करोड़ की सम्पत्ति पुलिस ने की जब्त...
शराब माफिया गुड्डू सिंह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्ती की कारवाई करती पुलिस…

गैंगेस्टर/हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बलीपुर थाना हथिगवां, प्रतापगढ़ द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति की कुर्की के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 201/2021 अंतर्गत धारा- 2 व 3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित गैंग लीडर संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बलीपुर थाना हथिगवा प्रतापगढ़, द्वारा वर्ष- 2004 से हत्या, फिरौती, डकैती, कूट रचना और मानव शरीर के लिए अपायकर अपमिश्रित शराब का विक्रय करने जैसे आपराधिक एंव जघन्य अपराधो में लिप्त होकर में अवैध तरीके से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद प्रतापगढ़ व क्षेत्राधिकारी कुंडा, प्रभारी निरीक्षक कुण्डा और मानिकपुर द्वारा हिस्ट्रीशीटर/गैगेस्टर गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह उपरोक्त द्वारा अर्जित की गई कुल- सात करोड़ करोड़ से अधिक की संपत्ति को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम- 1986 की धारा- 14(1) के अंन्तर्गत कुर्क करने के प्रेषित रिपोर्ट के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक- 12 अप्रैल, 2022 को आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक- 15 अप्रैल, 2022 को उपजिला मजिस्ट्रेट कुंडा, क्षेत्राधिकारी कुंडा के नेतृत्व में व सर्किल कुण्डा, पुलिस द्वारा चिन्हित संपत्ति को कुर्क किया गया।

कुर्की हेतु चिन्हित सम्पत्ति का विवरण-

क्र0सं0 सम्पत्ति का विवरण- सम्पत्ति के स्वामी का नाम व पता मूल्य रुपये में है…

1. गाडी फार्चूनर- UP32KY5005 3196000.00
2. लखनऊ-रायबरेली रोड साउथ सिटी में मकान- स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 9500000.00
3. ग्राम बलीपुर हथिगवां में आबादी श्रेणी में भवन 26131005.00
4. कबरियागंज कस्बा मे आलीशान मकान स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 17795133.00
5. गाटा संख्या 793 कस्बा कुण्डा, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 2141000.00
6. गाटा संख्या793 कुण्डा, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 1505000.00
7. गाटा संख्या- 892 कुण्डा, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 728000.00
8. गाटा संख्या 1379 स्थित मोहद्दीनगर उपरहार स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 821000.00
9. गाटा संख्या-163 मोहद्दीनगर कछार, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 1062000.00
10. गाटा संख्या- 851 मोहद्दीनगर उपरहार, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 768000.00
11. गाटा संख्या- 557 मोहद्दीनगर उपरहार, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 1277000.00
12. गाटा संख्या 671 मोहद्दीनगर कछार, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 4807000.00
13. गाटा संख्या 162 मोहद्दीनगर कछार, स्वामी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह 1311000.00

योगी-2 में माफियाओं के खिलाफ मुहिम हुई तेज हो चली है। शराब माफिया गुड्डू सिंह के सम्पत्तियों की जब्ती के बाद शराब माफियाओं में  हड़कम्प मच गया है, जिले के सात अन्य शराब माफियाओं पर जल्द जब्ती और ध्वस्तीकरण की कार्यवाई की जायेगी। तमाम शराब माफिया नीचे से ऊपर तक सेटिंग में जुट गए हैं, सभी शराब माफियाओं की पत्रावली तैयार है, कभी भी उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।वर्षों से शराब माफियाओं ने जनपद प्रतापगढ़ को अवैध शराब की मंडी बना रखा है। शराब की तस्करी के साथ ही फैक्ट्री लगाकर वर्षों से सरकारी राजस्व को करोडों रुपयों का चूना लगा चुके हैं। शासन व प्रशासन की निगाह इस बार गांजा माफियाओं पर भी है, गांजा माफिया भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकते। जिस तरह आज अचानक शर्ब माफिया गुड्डू सिंह पर योगी बाबा की पुलिस ने हंटर चलाया है, उसी तरह अन्य माफियाओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है। गैगेस्टर/हिस्ट्रीशीटर संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी- बलीपुर, थाना- हथिगवा, जनपद- प्रतापगढ़ के विरूद्ध कुल- 15 जघंन्य श्रेणी के अपराध माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। शराब माफिया गुड्डू सिंह गैग संख्याः डी- 77, जनपद- प्रतापगढ़, का सक्रिय सदस्य है और थाना हथिगवां प्रतापगढ़ का बी-श्रेणी का मजारिया हिस्ट्रीसीटर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000