चंदौली में पकड़ी गई 1.68 करोड़ की अवैध शराब, एक गिरफ्तार, होली पर बिहार में खपाने की थी, तैयारी

चंदौली। उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंधिताली पुल के पास एक ट्रक से 1.68 करोड़ रुपये की 1028 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने मंगलवार को इस कार्रवाई का खुलासा किया।

एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जनपद चंदौली की सीमा पर बिहार जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में अलीनगर पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार भेजी जा रही है। फ़िलहाल शराब की इस तस्करी में बिना पुलिस की मिलीभगत के इतनी बड़ी मात्रा में ट्रक से शराब एक स्टेट से दूसरे स्टेट नहीं पहुंच सकती।

एसपी ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने नेशनल हाई-वे 19 पर सिंधी ताली के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रक आता दिखाई दिया, जिसके चालक ने पुलिस टीम को देखकर वाहन को कतार में खड़ा कर दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चावल की भूसी के बोरों के नीचे अवैध रूप से पंजाब से बिहार ले जाई जा रही शराब मिली।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले निवासी 30 साल के मल्लाराम के रूप में हुई है, उसके पास से 1,200 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000