मुरादाबाद में इमाम की गोली मारकर की गई हत्या; हमलावरों ने फोन करके घर से बुलाया और सीने में मारी गोली, खंडहर में मिली लाश

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव में इमाम की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास ही खंडहर में मिला। पुलिस हत्यारोपितों का पता लगाने में लगी हुई है लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे किसी ने गोली मारकर अकरम की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उनका शव घर के पास में ही खंडहर में पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ और कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गए।

फोरेंसिक टीम से की जांच पड़ताल…

फारेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किसने और क्यों की यह स्पष्ट नहीं है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया सुबह भैंसिया गांव में इमाम का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार वाले किसी भी तरह की रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि इमाम के पास किन किन लोगों का अधिक उठना बैठना था।

फोन करके बुलाकर सीने में मारी गोली…

भैंसिया गांव के प्रधान शान अहमद ने बताया कि घटना मंगलवार को तड़के करीब चार बजे की है। इमाम अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी उनके पास किसी का फोन आया। उसने घर का बाहर आने के लिए कहा। इमाम जैसे ही दरवाजा खोला और नीचे उतरकर आए हमलावर उन्हें पकड़कर ले गए। आरोपितों ने घर के पीछे एक खंडहर में ले जाने के बाद उनके सीने में गोली उतार दी। गोली लगने के मौके पर ही इमाम की मौत हो गई।

कॉल डिटेल खोलेगी हत्या का राज, पत्नी से पूछताछ…

इमाम मोहम्मद अकरम की हत्या का राज उनके मोबाइल फोन में आई आखिरी काल से खुलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मंगलवार को तड़के में हत्या के समय उनके पास किसका फोन आया था। किसने उन्हें फोन करके बाहर बुलाया। इसके अलावा पुलिस उनकी पत्नी आमना को पुलिस चौकी काशीपुर तिराहा ले आई है। उनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इमाम से किसी की दुश्मनी तो नहीं थी। किन लोगों का उनके पास आना जाना था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000