बांग्लादेश में हिंदू विधवा के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीटा, बाल काटे व बनाया वीडियो
बांग्लादेश में जहां हिंदुओं को लेकर अब भी हिंसा चल रही है इस बीच एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जेनाई जिले के कालीगंज इलाके में एक हिंदू विधवा महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसे पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। महिला ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसके बाल काटे। यहां तक की इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। इस मामले में पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। लेकिन घटना के बाद से पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। हिंदू समुदाय के लोग सहमे हुए हैं और खुलकर सामने आने से भी डर रहे हैं।
वहीं सरकार कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का है और अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं, लेकिन हालात कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर कई हिंसक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में चिंता और बढ़ गई है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आरोप है कि यहां के दो स्थानीय बदमाशों ने 40 वर्षीय हिंदू विधवा महिला के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
इस दुर्दांत कृत्य के बाद महिला बेहोश हो गई और स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में महिला ने आरोपी शाहीन और उसके साथी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि महिला ने करीब ढाई साल पहले शाहिन और उसके भाई से 20 लाख रुपये में 3 डेसिमल जमीन और एक दो मंजिला मकान खरीदा था। इसके बाद से ही शाहीन की महिला पर बुरी नजर थी। उसने इसके पहले कई बार महिला के साथ अश्लील व्यवहार करने की कोशिश की थी।
जब महिला ने उसके प्रस्ताव ने इनकार कर दिया तो फिर शाहीन ने अलग-अलग तरीके से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। शनिवार की शाम जब महिला के घर पर दो रिश्तेदार आए हुए थे, तभी शाहीन और उसका साथी हसन घर में घुए गए और विधवा के साथ बलात्कार किया।