उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र दिलीपपुर में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने व उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने के संबंधी प्रकरण में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Oct 6, 2022 523 प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को दिये गये कड़े निर्देशों के क्रम में थाना पट्टी के उप निरीक्षक राधेश्याम सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग में 1 वांछित अभियुक्त कुलदीप मिश्रा पुत्र रामशिरोमणि मिश्रा निवासी गुलालपुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण में दिनांक 30/09/2022 को थानाक्षेत्र दिलीपपुर के ग्राम गुलालपुर में एक व्यक्ति जगरुप हरिजन पुत्र राम अंजोर हरिजन निवासी उडैयाडीह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिनकी उपचार के दौरान दिनांक 2/10/2022 को मृत्यु हो गई थी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पट्टी पर मु0अ0सं0- 307/2022 धारा- 304 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राधेश्याम सिंह मय हमराह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। अपराध 523 Share