तहसील में सबके सामने IAS रिंकू सिंह राही ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, जानें पूरा मामला

शाहजहांपुर में आईएएस रिंकू सिंह राही सोमवार रात पुवायां के एसडीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को ही चर्चा में आ गए। नवागत एसडीएम ने चार्ज लेने के बाद पहले ही दिन एक वकील के मुंशी को उठक-बैठक लगवा दी और बाद में वकीलों के सामने खुद उठक-बैठक लगाई। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एसडीएम रिंकू सिंह राही ने सोमवार रात पुवायां में एसडीएम का पदभार ग्रहण किया था। मंगलवार को वह तहसील पहुंचे तो एक वकील का मुंशी दीवार के पास पेशाब करता मिल गया। एसडीएम ने मुंशी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तहसील परिसर में शौचालय बने हैं, स्वच्छता की बात की जा रही है और वह खुले में पेशाब कर रहा है। एसडीएम ने मुंशी से कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी लगवाई।

वकीलों ने कहा- शौचालय गंदे हैं तो कहां जाएं 

इसके बाद तहसील का मुआयना करते हुए एसडीएम धरना-प्रदर्शन कर रहे वकीलों के पास पहुंचे और कहा कि धरना प्रदर्शन किया जा सकता है लेकिन नारेबाजी आदि की आवाज कार्यालय तक नहीं जानी चाहिए। इस दौरान वकीलों ने मुंशी से उठक-बैठक लगवाने का विरोध करते हुए कहा कि शौचालय बेहद गंदे हैं तो वकील और मुंशी पेशाब के लिए कहां जाएं? इस पर एसडीएम ने कहा कि शौचालय गंदे हैं तो यह तहसील प्रशासन की कमी है और इसके लिए वह जिम्मेदार हैं। इसके बाद एसडीएम ने उठक-बैठक लगानी शुरू कर दी। वकीलों ने उनको रोका, लेकिन एसडीएम उठक-बैठक लगाने के बाद ही रुके।

सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया

एसडीएम ने तहसील के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारी, कर्मचारियों के साथ बैठक कर शासन की मंशा के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील परिसर में बच्चों को घूमते देख एसडीएम ने एक बच्ची को बुलाकर बिठाया और कर्मचारियों से उसके पिता, मां को बुलाने के निर्देश दिए। पिता के आने पर एसडीएम ने उनसे कान पकड़कर गलती मानने और कहा कि स्कूल समय में बच्ची तहसील में घूम रही है, कल से बच्ची हर हाल में स्कूल जानी चाहिए।

गांव के लोग करें स्टिंग, बनाया जाएगा व्हाट्सएप ग्रुप

एसमीएम रिंकू सिंह राही ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम कराए जाएंगे। सरकार की सभी योजनाएं गांव स्तर तक पहुंचे इसको लेकर गांव तक सीधा संवाद होगा। गांव में व्हाटसएप ग्रुप बनवाया जाएगा, उस गांव के लोग अपनी समस्या लिख सकते हैं। समाधान होने पर इसी ग्रुप में गांव के लोगों को समाधान की जानकारी दी जाएगी। देहात क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए युवाओं की टीम बनाएंगे जो लोगों को जागरूक करने के साथ मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगता है या अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी स्टिंग कर वीडियो दें, कार्रवाई की जाएगी। रिंकू सिंह राही ने कहा कि मुआयने के समय एक युवक खुले में पेशाब करता मिला। उससे उठक बैठक लगवाई थी। वकीलों ने टॉयलेट गंदे होने की बात बताई, इस पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ली और वकीलों के सामने उठक बैठक लगा दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000