गोरखपुर में ग्राम प्रधान ने 8 छात्रों को कुचला, 2 की हालत गंभीर,कार चलाना सीखते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ा पांव

यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक स्कूल में कार सीख रहे ग्राम प्रधान ने आठ बच्चों को कुचल दिया। इस घटना से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल बच्चों को सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया है।

ये घटना खोराबार क्षेत्र के रामपुर कंपोजिट विद्यालय का है। स्कूल की चहारदीवारी नहीं बनी है। ठंड का मौसम होने से बच्चे परिसर में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल परिसर में ही सोख्ता का निर्माण भी चल रहा था। बुधवार को करीब सवा 11 बजे ग्राम प्रधान लालबचन निषाद सोख्ता का काम देखने गए। उनके बेटे ने स्कूल परिसर में कार खड़ी की थी। प्रधान को कार चलानी नहीं आती है। फिर वह कार सीखने के लिए स्टेयरिंग पर बैठ गए। तभी अचानक ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे कई बच्चे कार की चपेट में आ गए।

झंडारोहण के लिए बने चबूतरे में टकराकर कार रुक गई। दुर्घटना से चीख-पुकार मच गई। बच्चे और महिला शिक्षक चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। दमामले की जानकारी पाकर एसपी सिटी केके बिश्नोई, सीओ कैंट मानुष पारीक, सीओ चौरीचौरा योगेंद्र नारायण सिंह, एसओ झंगहा सूरज सिंह व एसओ खोराबार आशीष सिंह पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आरोपी प्रधान को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। इस मामले में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। कार सीख रहे प्रधान ने बच्चों की जान जोखिम में डाली है। उसके खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000