मेरठ कांड के बाद मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति को कॉफी में दिया जहर,दो साल पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरनगर। मेरठ कांड के बाद मुजफ्फरनगर में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।दो साल पहले शादी के बंधन में बधे पति-पत्नी के बीच पनप रहे शक ने दोनों के जीवन में जहर घोल दिया।आरोप है कि भेद खुल जाने के बाद पत्नी ने अपने पति को कॉफी में मिलाकर जहर पिला दिया और उसकी जान लेनी की कोशिश की।

पति की हालत नाजुक

जहर मिली हुई कॉफी पीने से पति की हालत बिगड़ गई और उसे मेरठ के एक हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में अपनी बहू के खिलाफ पति को मारने की नियत से कॉफी में जहर पिलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

दो साल पहले हुई थी शादी

मामला मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली खतौली क्षेत्र के भगेला गांव का है। 26 वर्षीय अनुज शर्मा की शादी दो साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के फरखनगर के रहने वाली पिंकी शर्मा उर्फ सना से हुई थी।अनुज शर्मा मेरठ के एक अस्पताल में नौकरी करता है।शादी के कुछ महीने बाद ही अनुज और पिंकी के बीच विवाद शुरू हो गया। पिंकी का लगातार मोबाइल पर किसी अन्य लड़के से बात करने को लेकर अनुज और पिंकी के बीच मारपीट और झगड़ा होना शुरू हुआ तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

एक्स्ट्रा अफेयर को लेकर होता था झगड़ा

पिंकी शर्मा ने अपने पति अनुज शर्मा के खिलाफ गाजियाबाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।इसके बाद दोनों को गाजियाबाद के महिला थाने में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने एक सप्ताह के लिए दोनों को एक साथ रहने के लिए कहा,जिस पर अनुज पिंकी को उसके घर से अपने घर ले आया,लेकिन उसके बाद भी अक्सर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा। अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी की मानें तो पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा था।

शादी के बाद अक्सर पिंकी मोबाइल पर उसे लड़के से मैसेंजर और वीडियो कॉल पर बात करती थी जो मेरे भाई को पसंद नहीं था।मेरे भाई अनुज ने कई बार पिंकी को समझने की कोशिश की,लेकिन जब भी मेरा भाई नौकरी पर जाता उसके बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उसे लड़के से घंटो-घंटो फोन पर बात करती। एक दिन मेरे भाई ने पिंकी के हाथों से मोबाइल छीन लिया और उसने उसे लड़के से की गई बात और मैसेज के साथ-साथ उसे लड़के का फोटो भी देख लिया,जिस लड़के से पिंकी का अफेयर था।

पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया मामला

अनुज शर्मा की बहन ने बताया कि वह कोई और नहीं बल्कि पिंकी के ताऊ की लड़की का लड़का था,जो रिश्ते में पिंकी का भांजा लगता था।अनुज ने जब पिंकी से इस पूरे मामले में बात की तो उसने बताया कि शादी से पहले वह उसे लड़के से प्रेम करती थी,लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं है,केवल मैं उससे फोन पर बात करती हूं,मेरा उस लड़के से कोई अब प्रेम नहीं है और ना ही कोई दोस्ती।

अनुज की बहन पिंकी का आरोप है कि मेरा भाई अनुज सारी बातें भूलकर अपनी पत्नी पिंकी को घर ले आया, लेकिन पिंकी ने 25 मार्च की शाम को मेरे भाई को मारने की नीयत से काॅफी में जहर डालकर पिला दिया। इस मामले में सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।बता दें कि अभी हाल ही में ही मेरठ में मुस्कान नामक ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000