प्रतापगढ़ में 8 हाई प्रोफाइल गैंगस्टरों पर गिरेगी गाज; संपत्ति होगी कुर्क, सपा और भाजपा के नेता भी हैं शामिल

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के 8 गैंगस्टर द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति कुर्क करने की तैयारी जल्द ही प्रारंभ होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मातहतों की जिम्मेदारी तय की है। एसपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि गैंगस्टर पर कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। कार्रवाई की जद में महेशगंज के पुरमई सुलतानपुर के रहने वाले शराब माफिया सुधाकर सिंह, कुंडा टिकरिया बुजुर्ग कनावा के रहने वाले प्रदीप सिंह, बाघराय के शकरदहा पिवासी शेखर उर्फ राज प्रताप सिंह, संग्रामगढ़ धौरहट के रहने वाले शराब माफिया अनूप सिंह आए हैं।

इसी तरह गोतनी निवासी राजू यादव, सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव, भाजपा नेता महेशगंज के तरेड़ा नरियावां निवासी मनोज तिवारी व कुशहा निवासी विनोद कुमार मिश्र पर कार्रवाई तय है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ होगी। जिले में माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में चिह्नित 8 माफियाओं और उनके सहयोगियों की संपत्तियों पर कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक ने यूपी गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 की धारा-14(1) के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

चिह्नित माफियाओं में महेशगंज थाना क्षेत्र के सुधाकर सिंह, मनोज तिवारी और विनोद कुमार मिश्र, कुंडा थाना क्षेत्र के प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीमन सिंह, बाघराय थाना क्षेत्र के शेखर उर्फ राज प्रताप सिंह, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अनूप सिंह तथा मानिकपुर थाना क्षेत्र के राजू यादव और गुलशन यादव शामिल हैं।

एसपी ने दिए संपति के जब्तीकरण के आदेश…

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि माफियाओं द्वारा अपराध से अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह कदम जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000