उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत By Pratibha Rajdar Last updated Jun 3, 2026 674 प्रतापगढ़ में शौच के लिए गए एक 42 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना बीती रात कंधई थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, विकासखंड मंगरौरा अंतर्गत कंधई मधुपुर ग्राम सभा के खूसा का पुरवा निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ रज्जन गौतम (42) रात करीब 10:45 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेंद्र राजगीर का काम करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। कंधई मधुपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, लेखपाल और सेक्रेटरी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। समाचार 674 Share