प्रतापगढ़ में पतंग की डोर से गेहूं की बोरी कटने पर मारपीट: एक दूसरे का छप्पर फूंका, 10 लोग घायल

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में सोमवार रात एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पतंग की डोर से गेहूं की बोरी कटने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद मारपीट और आगजनी तक पहुंच गया, जिसमें कुल 10 लोग घायल हो गए। चुन्नू के परिवार की एक लड़की गेहूं की बोरी लेकर जा रही थी, तभी हसीम के परिवार के एक लड़के द्वारा उड़ाई जा रही पतंग की डोर से बोरी फट गई। इस बात पर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी हुई।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बारात जाने को लेकर भी दोनों पक्षों में तनाव था।सोमवार रात करीब 9 बजे पुराना विवाद फिर से सामने आया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसके बाद एक-दूसरे के छप्परों में आग लगा दी गई। आगजनी की इस घटना में कई छप्पर जलकर राख हो गए। मारपीट में एक पक्ष से चुन्नू, शहीदुर, शाहबाज, इरशाद और कमल घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से हासिम, गुड्डू, गड्डू, अकराम और गोलू घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और आगजनी की घटना हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000