प्रयागराज में अपने ही थाने में नामजद हुए थाना प्रभारी; हाईकोर्ट ने अफसरों को किया तलब तो हुए लाइन हाजिर, एफआईआर भी दर्ज

प्रयागराज में लापरवाही और मनमानी रवैये की वजह से गंगापार के घूरपुर थाना प्रभारी के खिलाफ अपने ही थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। इससे पहले पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद थाना प्रभारी को उसी थाने में नामजद कर दिया गया।

मामला एक केस में क्रास एफआईआर को लेकर है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा तो अफसर तलब हो गए। इसी के बाद कार्रवाई शुरू हुई। घूरपुर थाना प्रभारी रहे केशव वर्मा के खिलाफ थाने में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही का मुकदमा दर्ज हुआ है। उपनिरीक्षक भइयाराम विश्वकर्मा की तहरीर पर इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी रहे केशव वर्मा के खिलाफ बीएनएस 199 की धारा एफआईआर हुई है। इससे पूर्व उन्हें लाइन हाजिर किया जा चुका है।

घूरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक भइयाराम विश्वकर्मा ने तहरीर दी है कि बलराम यादव निवासी ग्राम पवरी थाना घूरपुर ने थाने में स्वंय के एवं विपक्षी अर्पित जायसवाल के बीच हुए विवाद मारपीट के संबंध में 25 सितंबर को प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराने का अनुरोध किया था। परन्तु तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने इस प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत नहीं किया।

इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। कोर्ट के खल के बाद 25 नवंबर को इस प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।माना गया कि यह कृत्य तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक का धारा- 199 बीएनएस (कर्तव्यों के पालन में लापरवाही) की परिधी में बखूबी आता है। ऐसे में उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए।

असल में क्रास एफआईआर दर्ज करने के बजाय थाना प्रभारी पर आरोप है क उन्होंने दूसरे पक्ष का साथ दिया। अफसरो के निर्देश के बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। मामले में अफसरों को हाई कोर्ट में तलब होना पड़ा। इसी के बाद उन्हें लाइन हाजिर करने के साथ ही केस दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000