उत्तरप्रदेशउत्तराखंड सरेआम दबंगों का आतंक, युवक के सिर में मारी गोली…किया बेरहमी से घायल By Khulasa India News Desk Last updated Sep 26, 2025 126 हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के सिर में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान अर्जुन पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलीकांड की खबर फैलते ही गांव में दहशत और आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर जमा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की तलाश में कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि गोलीकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में हरिद्वार में लगातार गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं। अपराध 126 Share