कोतवाली पर चला बुल्डोजर उत्तरप्रदेशसिद्धार्थ नगर यूपी के सिद्धार्थनगर में कोतवाली पर ही चल गया बुलडोजर ,सीईओ और दरोगा ने किया विरोध, एसडीएम से हुई नोक झोक By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 28, 2024 521 यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में गुजरिया रोड चौड़ी कारण के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान अधिकतर लोगों ने तो खुद ही अपनी अवैध अतिक्रमण को हटा लिया। लेकिन खास बात यह रही कि अवैध अतिक्रमण की जद में तहसील नौगढ़ की बाउंड्री व कोतवाली की बाउंड्री व मुख्य गेट भी था जिसे बुलडोजर से गिराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की पुलिस वालों से नोक झोक हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी तो एसडीएम ललित मिश्रा से कोतवाली की बाउंड्री और गेट गिराने का लिखित आदेश मांगने लगे। जिस पर एडीएम उमाशंकर सिंह ने कहा कि आप अपने अधिकारियों को बता दीजिए कि इसको डीएम व एसडीएम तुड़वा रहे हैं। जब सभी लोगों को अवैध अतिक्रमण तोड़ा गया तो इसे कैसे रहने दे। इसी बीच आम लोग भी चिल्लाने लगे इसके बाद पहले तहसील के नवनिर्मित दीवार को जमीदोज किया गया। फिर थाने की दीवार व मुख्य गेट पर बुलडोजर चला कर उसे भी गिरा दिया गया। इस कार्यवाही को देख लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। समाचार 521 Share