अतुल सुभाष सुसाइड केस में पत्नी निकिता सिंघानिया और उसका परिवार पहुंचा हाईकोर्ट, दाखिल की अर्जी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंजीनियर अतुल सुभाष मोदी सुसाइड केस से बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। अब आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के दूसरे सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पत्नी समेत सभी आरोपियों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है।

पत्नी निकिता सिंघानिया के साथ ही सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और सुशील सिंघानिया के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को दाखिल अग्रिम जमानत की अर्जी हुई है। हाईकोर्ट में इस अग्रिम जमानत अर्जी पर मंगलवार या बुधवार को सुनवाई हो सकती है।

हालांकि निकिता सिंघानिया का परिवार इस मामले में अर्जेंट बेसिस पर सुनवाई की मांग को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में केस को मेंशन करने की तैयारी में है। कोर्ट में केस को मेंशन कर अग्रिम जमानत की अर्जी पर उसी दिन या फिर जल्द से जल्द सुनवाई करने की गुहार लगाई जाएगी। खुदकुशी करने वाले अतुल सुभाष मोदी का परिवार सिंघानिया परिवार की इस अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध कर सकता है।

पुलिस ने भेजा नोटिस…

लेकिन अभी तक अतुल सुभाष के परिवार की तरफ से हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। सिंघानिया परिवार हाईकोर्ट में पैरवी के दौरान कई बड़े वकीलों का पैनल खड़ा करेगा। गौरतलब है कि कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता के भाई अनुराग सिंघानिया और मां निशा सिंघानिया को जांच अधिकारी के सामने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

नोटिस जारी करने के तीन दिन के भीतर दोनों को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। इससे पहले अतुल के भाई की शिकायत के आधार पर कर्नाटक पुलिस निकिता की मां, भाई और अंकल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। हालांकि, परिवार बीती गुरुवार की रात से फरार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000