पुलिस और बदमाश मुठभेड़ में बब्बर खालसा का एक गुर्गा घायल और दूसरा गिरफ्तार, बटाला से पीछा कर रही थी पुलिस

मोहाली में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पुलिस ने दो गैंगस्टरों का पीछा किया। इसके बाद गैंगस्टर खरड़ की तरफ भागे और बलौंगी पहुंचे। यहां बाल गोपाल गोशाला में गैंगस्टर जा घुसे। पीछा करते जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हो गया है। उसे मोहाली के फेज-छह स्थित अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी की पहचान शरणप्रीत सिंह के रुप में हुई है। वहीं उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े हैं। पुलिस ने गौशाला को सील कर दिया है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। डीएसपी गुरशेर सिंह और सीआईए खरड़ प्रभारी शिवकुमार के नेतृत्व में टीम गैंगस्टरों को पकड़ने पहुंची थी। 

बटाला से गैंगस्टर का पीछा कर रही थी पुलिस…

गैंगस्टर शरणप्रीत सिंह का पुलिस गुरदासपुर के बटाला से पीछा कर रही थी। रास्ते में शरणप्रीत सिंह ने कई नाके तोड़े और मोहाली तक पहुंच गया। इस पर बटाला पुलिस ने मोहाली पुलिस से संपर्क किया और उसके बाद सीआईए खरड़ की टीम ने पीछे किया। सीआईए टीम के पीछे लगने के बाद आरोपियों ने अपनी गाड़ी बलौंगी की तरफ मोड़ ली। पुलिस को पीछा करते देख आरोपियों ने अपनी गाड़ी घबराहट में बाल गोपाल गौशाला की तरफ लेकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण को कहा तो फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली शरणजीत सिंह के पैर में लगी। शरणप्रीत के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दो केस दर्ज हैं। मोहाली पुलिस ने बटाला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा विदेश से संचालित दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। वे विभिन्न हत्याओं में शामिल थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000