पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली... उत्तरप्रदेशगौतम बुद्ध नगर शातिर लुटेरे और पुलिस की हुई मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, दूसरा पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार By Ramesh Tiwari Rajdar On Jun 21, 2023 944 नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच के साथ आज वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-2 व सेक्टर-3 मे चैकिंग के दौरान एक स्पलेन्डर मोटरसाइकिल जिस पर 2 संदिग्ध व्यक्ति सवार थे, जिन्हें चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त व्यक्ति मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भागने लगे। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनका पीछा करने पर उपरोक्त बदमाशों ने मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायर करने लगे, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायर किया गया। जिसके बाद बदमाश सचिन पुत्र मंगल निवासी ग्राम चिटहैरा थाना दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा घायल बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा कांबिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल, 3 खोखा,2 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 2 चैन लूटी हुई, 2 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल स्पलेन्डर बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 10 जून को निराला स्टेट सोसायटी के सर्विस रोड से एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर चैन व अंगूठी लूटी थी तथा 12 जून को निराला ग्रीन सायर सोसायटी के पास से एक महिला से सोने की चैन छीनी थी। अपराध 944 Share