इलाज के नाम पर दरिंदगी, लड़की को लोहे के गर्म सरिये से दागा, पिता ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

राजस्थान के बीकानेर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अंधविश्वास के चलते एक लड़की के शरीर पर लोहे का गर्म सरिया दागा गया है। पीड़ित लड़की के परिवार वाले उसका इलाज करवाने के लिए एक तांत्रिक के पास ले गए थे, जिसने कहा कि लड़की पर प्रेत का साया है और इसी के इलाज के लिए उसने लड़की के साथ ऐसी बर्बरता की है। फिलहाल पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला नोखा के कक्कू का है। पांचू पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के दिए गए बयानों में कहा गया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। इसी क्रम में मंगलवार रात करीब 11 बजे लड़की के परिवार वाले उसे गांव के नखत बना मंदिर पुजारी और तांत्रिक देवीसिंह चौहान के पास ले गए।वहां,जाते ही तांत्रिक ने लड़की को देखते ही कहा कि उस पर प्रेत का साया है।

तांत्रिक ने लड़की के शरीर पर दागा लोहे का गर्म सरिया

इस दौरान तांत्रिक ने कमरे में मौजूद लड़की के सभी घरवालों को बाहर जाने के लिए कह दिया। यह बात सुन लड़की के परिजन कमरे से बाहर निकल गए। पीड़िता के मुताबिक, तांत्रिक ने लड़की का मुंह अपने हाथों से दबाया। इतना ही नहीं उसने गर्म सरिये से लड़की के शरीर के कई हिस्से दाग दिए। इस दौरान तांत्रिक ने युवती के गालों पर थप्पड़ भी मारे और पिटाई की। उसने गर्म सरिये से लड़की के हाथ-पैर दाग दिए ।इस दौरान पीड़िता चीखती रही लेकिन वह आरोपी तांत्रिक नहीं माना।

पिता ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

इसके बाद घबराए परिवार वाले लड़की को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां फिलहाल लड़की का इलाज जारी है। वहीं, पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दे दी गई। इस दौरान पीड़िता के पिता रामगोपाल शर्मा ने तांत्रिक देवीसिंह और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000