गले में फांसी का फंदा, कपड़ों पर डाला डीजल, नौकरी से निकाला तो 8 घंटे तक पेड़ पर चढ़ी रही महिला

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला ने आठ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला गले में फांसी का फंदा और अपने ऊपर डीजल डालकर पेड़ पर चढ़ गई। वह सुसाइड करने की धमकी देने लगी। मौके पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। महिला को पेड़ से उतरने को कहा गया। वह मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय विधायक को बुलाने की मांग करने लगी।

सुबह से शाम तक महिला हंगामा करती रही। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 8 घंटे तक महिला का हंगामा चलता रहा। अधिकारियों ने बामुश्किल महिला को समझाकर नीचे उतारा। महिला स्वयं सहायता समूह में सखी के तौर में काम करती थी। उसका आरोप है कि उसे स्वयं सहायता समूह से निकाल दिया गया। उसने ब्लाक मिशन मैनेजर पर आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की।

पेड़ पर चढ़ दी जान देने की धमकी

हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में पेड़ पर चढ़ी शिवरानी अपनी जान देने की धमकी दे रही थी। किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गांव में नायब तहसीलदार, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिला को समझाकर पेड़ से उतरवाने का प्रयास किया ।महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय विधायक को बुलाने की मांग करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन महिला को पेड़ से उतरवाने के प्रयास में जुटा रहा।

महिला ने बताई वजह

करीब 8 घंटे के बाद महिला को बामुश्किल पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने महिला के पेड़ पर चढ़ने की वजह जानी। महिला शिवरानी ने बताया कि वह गांव में स्वयं सहायता समूह में सखी के रुप में काम करती थी। उसका आरोप है कि ब्लॉक मिशन मैनेजर अंकित के कहने पर उसे सहायता समूह से निकाल दिया। ब्लॉक मिशन मैनेजर की पत्नी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है। समूह से निकाले जाने के बाद उसका रोजगार छिन गया। जिससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। उसने ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000