ऐसे आप पीएम नहीं रह पाएंगे, दक्षिण गाजा से सेना की वापसी पर नेतन्याहू के खिलाफ ‘विद्रोह’, अपने ही मंत्री विरोध में उतरे

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में जारी जंग के बीच घर में ही फंसते हुए दिख रहे हैं। नेतन्याहू को अपने ही सीनियर मंत्रियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ मंत्री आईडीएफ सैनिकों की वापसी के बाद गाजा पर नए सिरे से आक्रमण की मांग कर रहे हैं। हमास के साथ इजराइल के युद्ध के छह महीने के बाद नेतन्याहू एक तरफ गाजा में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं तो दूसरी ओर मंत्री और सरकारी अधिकारी उन्हें चुनौती दे रहे हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में नेतन्याहू को विद्रोह जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

7 अक्टूबर को हमास के हमले में 1,200 इजरायलियों का मौत के बाद से इजरायल के गाजा में हमले जारी हैं। लड़ाई के छह महीने बाद इजरायली सैनिक दक्षिणी गाजा से वापस आ गए हैं। यह अप्रत्याशित कदम कथित तौर पर युद्धविराम समझौते से जुड़ा है, जिसकी मांग हजारों इजरायली भी कर रहे थे। इस फैसले का इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेनगविर ने ही कड़ी आलोचना की है और नेतन्याहू से राफा में नए सिरे से जमीनी हमला शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की वापसी फैसले के बाद नेतन्याहू पीएम पद पर नहीं रह पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री अगर हमास को हराने के लिए राफा में बड़े पैमाने पर हमले के बिना युद्ध समाप्त करने का निर्णय लेते हैं तो उनके पास पीएम के तौर पर काम करना जारी रखने का जनादेश नहीं होगा।’

वित्त मंत्री ने भी दिया बयान…

इजरायल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने कहा कि इस फैसले से इजरायल की जीत की संभावना पर असर पड़ा है। स्मोट्रिच ने कहा, ‘अहम फैसले लेने के लिए अधिकृत एकमात्र मंच सुरक्षा कैबिनेट है लेकिन दुर्भाग्य से चीजें इस तरह नहीं हो रही हैं। हम देख रहे हैं कि कैबिनेट में बिना मंजूरी के फैसले लिए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय दबाव में युद्ध की गति कम करके हमारे हितों का नुकसान किया जा रहा है।’

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते हफ्ते गाजा में छह विदेशी सहायता कर्मियों और उनके फिलिस्तीनी ड्राइवर की मौत ने इजरायल के लिए चीजों को काफी बदला है। वहीं बंधकों की रिहाई के लिए भी प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। इजरायली नागरिक अपने लोगों की रिहाई की मांग और युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के लिए दबाव डालने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते सप्ताहांत भी यरूशलम में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

इस सबके बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी गाजा के रफाह शहर में हमले तेज करने की बात कही है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल रफाह में जमीनी बलों को भेजेगा क्योंकि यह हमास का आखिरी गढ़ है। नेतन्याहू ने सोमवार को एक वीडियो बयान में कहा कि जीत के लिए रफाह का अभियान आवश्यक है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000