”यूपी में एक और पति की हत्या व खुनी रिश्ता हुआ शर्मशार”, पत्नी ने पकड़े पांव, सगे भाई ने गला दबाकर मार डाला

यूपी में प्रेम संबंधों का विरोध करना एक और पति को भारी पड़ गया। चार महीने पहले हुई लोडर चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी और उसके भाई ने ही लोडर चालक की हत्या की थी। लोडर चालक सचिन पत्नी और अपने भाई के संबंधों का विरोध करने लगा था।

अलीगढ़ के हरदुआगंज इलाके के गांव दीनदयालपुर में चार माह पहले लोडर चालक सचिन की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी व सगे भाई ने की थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने अंधे थे कि इस रिश्ते पर सचिन का विरोध उन्हें रास नहीं आ रहा था। घटना वाली रात जब वह नशे में आया, तो पत्नी ने उसके पांव पकड़े व भाई ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने यह खुलासा करते हुए अपनी ओर से रिपोर्ट दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एसओ कुलवीर सिंह के अनुसार 11 अगस्त की रात सचिन नशे में घर पहुंचा था। तभी खाना खाने के बाद जब वह सोने लगा। तभी उसकी पत्नी मधु व अविवाहित सगे छोटे भाई धर्मेंद्र प्रताप ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान भाई ने गला घोंटा था, जबकि पत्नी ने उसके पांव पकड़े थे।

जांच में सामने आई मधु और धर्मेंद्र के बीच प्रेम संबंधों की बात

इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया था। मगर फंदा टूटने पर शव नीचे आ गिरा, जिससे गिरने पर सिर में चोट भी लगी थी। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होना उजागर होने पर जांच की गई तो मधु और धर्मेंद्र प्रताप के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी मिली।

मामले में हत्या-आत्महत्या में उलझी रही पुलिस

जांच में उजागर हुआ कि सचिन को इन संबंधों की भनक लग गई थी। जिसे लेकर उसने विरोध शुरू किया तो घर में विवाद रहने लगा। इसी क्रम में हत्या कर दी गई। शुरुआत में तो पुलिस मामले में हत्या-आत्महत्या में उलझी रही। परिवार में शोक के चलते ज्यादा दबाव नहीं बनाया।
तब पोस्टमार्टम तक का किया था विरोध
12 अगस्त की सुबह जब घर के बरामदे में सचिन का शव मिला तो सिर में आई चोट से काफी खून बह चुका था। हालांकि गले पर खरोंच के निशान और हाथों की उंगलियां पर निशान बहुत कुछ कह रहे थे, लेकिन हत्या को छिपाने के लिए मृतक की पत्नी व भाई पोस्टमार्टम कराने के विरोध कर रहे थे।
इस दौरान मृतक के साले ने सच्चाई जानने के लिए पुलिस का सहयोग कर पोस्टमार्टम के लिए हामी भरी और शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने का उल्लेख किया गया। बता दें कि मृतक सचिन का विवाह करीब सात वर्ष पहले हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। मगर पत्नी और सचिन के भाई के संबंध हो गए।
चार माह तक रुकी रही कार्रवाई
घटना के बाद कुछ लोग इसे फिसलकर सिर में चोट लगने से मौत होने की दलील देकर हत्याकांड को छिपाने में लगे हुए थे, जबकि मौके के हालात हत्या का काफी कुछ इशारा कर रहे थे, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हो गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। 23 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने क्षेत्र की तीन अनसुलझी घटनाओं को प्रकाशित किया, जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कराई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000