यूपी में दिनदहाड़े फायरिंग से धुआं-धुआं हो गया इलाका; दबंगई का वीडियो आया सामने, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

कासगंज: जिले की कोतवाली पटियाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां बीते दिनों मकान के निर्माण कराए जाने को लेकर दो पक्षों के विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते आज एक पक्ष के द्वारा खुलआम जमकर आतंक मचाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंगों के द्वारा कई राउंड फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। फायरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

मकान बनवाने को लेकर चल रहा था विवाद

आपको बता दें कि थाना पटियाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में 7 अगस्त को शाह आलम ने अपने मकान के निर्माण के दौरान मोहम्मद हसन उर्फ चन्ना के खिलाफ मकान बनाने के एवज में 5 लाख रुपयों की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था। इसी बात से चन्ना, शाह आलम से नाराज चल रहा था। वहीं आज मंगलवार को चन्ना और शाह आलम के बीच एक बार फिर से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से खुलेआम अवैध असलहों से फायरिंग की गई। वहीं एक के बाद एक कई राऊंड हुई फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोनों पक्षों के बीच हो रही फायरिंग के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया। ये वीडियो इलाके में काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अवैध असलहे से खुलेआम फायरिंग की जा रही है। इस बीच किसी ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल पुलिस दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000