संगम नगरी प्रयागराज में साल-2025 में महाकुंभ को भी दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक की और सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नगर निगम को अपशिष्ट एवं लिक्विड वेस्ट प्रबंधन हेतु एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश, अरैल स्थित त्रिवेणी पुष्प पर एक कुंभ डिजिटल म्यूजियम बनाने का भी सुझाव, प्रमुख मंदिरों की अप्रोच रोड के चौड़ीकरण तथा द्वादश माधव दर्शन सर्किट बनाने के भी दिए,निर्देश…

शासन की मंशा के अनुरूप वर्ष-2025 महाकुंभ को भी दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त संजय गोयल ने कार्यालय स्थित गांधी सभागार में आज सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक ली जिसमें प्रयागराज को पर्यटन की दृष्टि से और बेहतर बनाने हेतु कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सर्वप्रथम जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु हर्षवर्धन, मेडिकल कॉलेज एवं आईईआरटी जैसे प्रमुख चौराहों, जहां पर कुंभ मेला ट्रैफिक सबसे अधिक होता है, को डीकन्जेस्ट कराने के लिए फीजिबिलिटी स्टडी कराने के निर्देश दिए गए। इस कार्य हेतु उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी गई है जिसमें पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, सेतु निगम तथा लोक निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी होंगे। यह कमेटी सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों का सर्वे कर अपनी फीजिबिलिटी रिपोर्ट 1 माह के भीतर मंडल आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके अतिरिक्त इस कमेटी को कुंभ के दृष्टिगत उचित पार्किंग व्यवस्था हेतु संभावित पार्किंग स्थलों का भी चिन्हिकरण करने का निर्देश दिया गया है।

उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी गई है जो फीजिबिलिटी रिपोर्ट 1 माह के भीतर प्रस्तुत करेगी, साथ ही हर्षवर्धन, मेडिकल कॉलेज एवं आईईआरटी जैसे प्रमुख चौराहों को डीकन्जेस्ट कराने हेतु फीजिबिलिटी स्टडी कराने के दिए निर्देश

इसी क्रम में कुंभ मेले वर्ष-2025 के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को अपशिष्ट एवं लिक्विड वेस्ट प्रबंधन हेतु भी एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं जिससे कि आने वाले वर्षों में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ठोस इंतजाम किए जा सके। उन्होंने विभाग को प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स की सूची तैयार करने को भी कहा है जिससे कि निर्धारित समय सीमा में जितने भी प्रोजेक्ट पूरे किए जा सकें सिर्फ उन्हें ही लिया जाए। बैठक में अरैल स्थित त्रिवेणी पुष्प पर एक कुंभ डिजिटल म्यूजियम बनाने का भी सुझाव पर्यटन विभाग द्वारा दिया गया जिस पर मंडलायुक्त ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। इस प्रपोजल के साथ ही कर्जन ब्रिज पर जो रिवर वाटर म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव पहले से दिया जा चुका है उस पर भी आगे की कार्यवाही करने को कहा गया है। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से पत्थर गिरजाघर की रोटरी को भी और विकसित करने पर चर्चा की गई एवं उसे और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है इस पर सुझाव मांगे गए हैं।

मनसैता नाले पर स्थाई पुलिया बनाने, दशाश्वमेध घाट का जीर्णोद्धार करने एवं नाग वासुकी के पास कटान निरोधक कार्य कराने के प्रपोजल पर आईआईटी की फीजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश…

प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों तक जाने में कोई कठिनाई न हो इसके दृष्टिगत कुछ प्रमुख मंदिरों की अप्रोच रोड के चौड़ीकरण का भी सुझाव दिया गया है जिसमें ललिता देवी मंदिर एवं तक्षक पीठ तक जाने वाली सड़कों को और चौड़ा करने का सुझाव दिया गया है। साथ ही प्रयागराज की महत्वता को दर्शाते यहां के द्वादश माधव मंदिरों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने हेतु एक द्वादश माधव दर्शन सर्किट बनाने के भी निर्देश पर्यटन विभाग को दिया गया है जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मंदिरों का दर्शन एक बार में ही कराया जा सके। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र, आसपास के प्रमुख मंदिरों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों पर वायरिंग अंडरग्राउंड कराने का भी सुझाव दिया गया है। साथ ही सिंचाई विभाग ने मनसैता नाले पर स्थाई पुलिया बनाने, दशाश्वमेध घाट का जीर्णोद्धार करने एवं नाग वासुकी के पास कटान निरोधक कार्य कराने हेतु भी प्रपोजल दीया है जिसकी समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने सभी कार्यों की फीजिबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी से कराकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000