माफिया अतीक अहमद की कंपनियों पर शिकंसा कसने की तैयारी.... उत्तरप्रदेशप्रयागराज कुख्यात माफिया अतीक अहमद की कंपनियों पर शिकंसा कसने की तैयारी में इनकम टैक्स विभाग,हो सकती है कार्रवाई By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 8, 2024 252 प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद की कंपनियों पर इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी का केस दर्ज कर सकता है। बताया जा रहा है कि अतीक की विभिन्न कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग जल्द ही कड़ी कार्रवाई कर सकता है। साल 2014 के बाद अतीक की कंपनियों ने कभी भी टैक्स नहीं दिया है।साल 2014 में पहली बार अतीक की तरफ से 10 लाख से अधिक का इनकम टैक्स भरा गया था। कैंट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के विवेचना का दौरान टैक्स चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने पुलिस से इस संबंध में जानकारी मांगी थी,जिसके बाद यह खुलासा हुआ। पुलिस ने 1990 से अभी तक के इनकम टैक्स का विवरण मांगा था। बता दें कि कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ की बीते साल 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में करीब साढ़े 10 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी. वारदात को उस दौरान अंजाम दिया गया, जब दोनों को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था।वारदात के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत तीनों हमलावरों को पकड़ लिया था। समाचार 252 Share