पाकिस्तान से बड़ा परमाणु बम भारत के पास, विपक्ष की नीतियां पाक परस्त: सीएम योगी

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में करछना में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। भारत माता की जय के साथ सीएम ने संबोधन शुरू किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। इसे लेकर अपनी नीतियों को बदलना होगा, लेकिन उनको यह नहीं पता है कि भारत के पास उनसे बड़ा एटम बम है।

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष की नीतियां पाकिस्तान को लेकर समर्थित है। बीते 10 वर्षों में भारत की पहचान एक समृद्धि देश के रूप में विश्व में हुई है। इसके पहले आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद भ्रष्टाचार और अवस्था से ही भारत की पहचान थी। सीएम ने कहा कि देश इंडिया गठबंधन की सच्चाई अच्छी तरह से समझ रहा है। इन परिवारवादियों से सतर्क रहने की जरूरत है। इसके पूर्व सीएम ने अपनी सरकार की योजनाओं का बखान किया।

संगम नगरी प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए…

प्रदेश के माफियाओं के साथ-साथ देश के माफिया को यह डर सता रहा है कि प्रदेश का बुलडोजर कब उनका नुकसान कर देगा

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बुलडोजर का डर पूरे देश में है। प्रदेश के माफियाओं के साथ-साथ देश के माफिया को यह डर सता रहा है कि प्रदेश का बुलडोजर कब उनका नुकसान कर देगा। यह सुशासन की परिभाषा है कि प्रदेश की कार्रवाई का असर पूरे देश में साफ-साफ दिखाई देता है।

सीएम योगी ने विधायक राजू पाल और अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि विपक्षी दल धर्म और जातियों के नाम पर राजनीति कर रही है। क्या राजू पाल और उमेश पाल पिछड़ी जाति से नहीं थे। विपक्ष के माफियाओं द्वारा उनकी सरेआम हत्या कर दी। भाजपा की सरकार ने न्याय दिया है।

प्रयागराज की जनसभा में महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा…

हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह के निधन पर विपक्ष के नेता दुःख प्रकट नहीं किये, जबकि माफिया के यहाँ विपक्ष के नेता मातम मनाने पहुंच गए

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह के निधन पर विपक्ष का कोई भी व्यक्ति अपना दुख प्रकट करने नहीं गया, लेकिन अभी कुछ दिन पहले मारे एक माफिया के घर पर विपक्ष के नेता मातम मनाने तक पहुंच गए। विपक्ष को अगले 25 सालों तक माफियाओं की कब्र में फतिया पढ़ने के लिए छूट दे दी जाय। विपक्ष केवल माफियाओं के संरक्षण और उनके विकास के लिए ही लगातार कार्य कर रहा है।

सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम के जयकारे के साथ की। सीएम ने दिव्या कुंभ और भव्य कुंभ का जिक्र करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जीतने के लिए समर्थन मांगा। सीएम ने कहा कि कुंभ के सफल आयोजन के लिए भाजपा का जीतना आवश्यक है। अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। विंध्याचल धाम का की स्थिति भी बदल गई है। सीएम ने कहा कि नीरज त्रिपाठी की जीत पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000