अमेरिका की चेतावनी के बाद बदले भारत के सुर’, कनाडा के PM ट्रूडो ने फिर साधा निशाना

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने को लेकर अमेरिका की चेतावनी के बाद भारत के सुर बदल गए हैं। ट्रूडो ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब से अमेरिका ने पन्नू की कथित हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक का हाथ होने को लेकर भारत को चेताया है। भारत और कनाडा के संबंधों में थोड़ी नरमी आई है और भारत के सुर बदले हैं। उन्होंने कहा है कि भारत को शायद ये अहसास हो गया है कि वह हमेशा आक्रामक रुख अख्तियार नहीं कर सकता। यही वजह है कि अब भारत में सहयोग करने को लेकर खुलेपन की भावना आ गई है, जो पहले कम थी। ट्रूडो ने कहा कि भारत को अब समझ आ गया है कि कनाडा के खिलाफ मोर्चा खोलकर रखने से समस्याएं हल नहीं होंगी।

भारत से भिड़ना नहीं चाहता कनाडा…

ट्रूडो ने इस बात पर भी जोर दिया कि कनाडा फिलहाल इस मामले पर भारत से भिड़ना नहीं चाहता। कनाडा बस अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ ट्रेड डील पर काम करना चाहते हैं। हम इंडो पैसिफिक स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं, लेकिन कनाडा के लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना हमारे लिए जरूरी है।  हम कानून के दायरे में काम करेंगे और वही कर रहे हैं।

पन्नू को लेकर अमेरिका ने क्या लगाए हैं आरोप…

अमेरिका ने पिछले महीने दावा किया था कि भारत ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रची थी, जिसे नाकाम कर दिया गया था। पन्नू अमेरिकी नागरिक है। जबकि भारत सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित कर रखा है। भारत में पन्नू के खिलाफ दो दर्जन मामले दर्ज हैं। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने इस मामले को लेकर न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक अभियोग भी दायर किया है। इसमें निखिल गुप्ता नाम के भारतीय नागरिक और अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी पर पन्नू की हत्या करने की प्लानिंग करने का आरोप लगाया गया है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दाखिल अभियोग के मुताबिक, निखिल गुप्ता पर एक लाख डॉलर कैश के बदले न्यूयॉर्क में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की सुपारी देने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप लगाया है कि एक भारतीय सरकारी अधिकारी ने गुप्ता को इस हत्या के लिए हायर किया था। इसमें सरकारी अधिकारी का नाम नहीं लिया गया है। उसे CC-1 नाम दिया गया है। अभियोग में कहा गया है कि CC-1 के निर्देश पर गुप्ता ने मर्डर के लिए एक किलर की तलाश शुरू की। इस दौरान गुप्ता की मुलाकात एक शख्स से हुई। इस शख्स ने गुप्ता को एक हिटमैन (सुपारी किलर) से मिलवाया. लेकिन असल में ये दोनों ही अमेरिकी सरकार के लिए काम करने वाले खुफिया सोर्स थे। अभियोग में निखिल गुप्ता को ‘अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों का तस्कर’ बताया गया है। इस हत्या की साजिश रचने के इल्जाम में गुप्ता को अमेरिका के अनुरोध पर जून 2023 में चेक रिपब्लिक से गिरफ्तार किया गया था।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000