INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, बदमाशों ने गले में मारी दो गोलियां, एक सुरक्षाकर्मी की भी हुई मौत

हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईएनएलडी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस हमले में नफे सिंह राठी समेत 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में उनके 3 सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी है। बराही फाटक के पास बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस हमले में नफे सिंह राठी के गले में दो गोलियां लगी है। इसके अलावा उनकी कमर में भी गोलियां लगी हैं। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल अन्य की भी गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कहां से आए हमलावर…

हमलावर कहां से आए थे और किधर चले गए पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल जिस जगह हमला हुआ उसके आसपास के सीसीटीवी चेक करने में जुट गई है। बता दें कि नफे सिंह राठी आईएनलडी़ के प्रदेश अध्यक्ष है और वो खुद बहादुरगढ़ से आईएनएलडी के विधायक भी रह चुके हैं।

सुसाइड केस में जारी हुआ था लुक आउट नोटिस…

इसी साल 19 जनवरी को पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे के सुसाइड मामले में पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। जगदीश नम्बरदार के सुसाइड मामले में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रखी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी। मामले की जांच और कार्यवाही के लिए गठित एसआईटी प्रमुख एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को पकड़ने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी नफे सिंह राठी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था ताकि आरोपी देश छोड़कर ना जा सके। एसआई अश्विनी को भी पुलिस विभाग से सस्पैंड कर दिया गया था।

हुड्डा ने खट्टर सरकार पर साधा निशाना…

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नफे सिंह राठी की हत्या पर खट्टर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000