दरोगा साहब ही हो गए गिरफ्तार, बैरिकेडिंग पर चढ़ाई कार; डीसीपी ट्रैफिक से

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बीच दरोगा ने ट्रैफिक डायवर्जन के लिए लगाई बैरिकेडिंग पर कार चढ़ा दी। हजरतगंज चौराहे पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने दरोगा को कार डायवर्ट करने को कहा था लेकिन वह नहीं माने। जब सब इंस्पेक्टर कार रोकने की कोशिश कर रहे थे तब दरोगा ने कार चढ़ाने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी दरोगा फिर मौके पर मौजूद डीसीपी ट्रैफिक से भी उलझ गया।

आरोपी दरोगा को पुलिस ने किया अरेस्ट

फिर डीसीपी ट्रैफिक के आदेश पर आरोपी दरोगा को गिरफ्तार किया गया। कड़ी फटकार लगाते हुए डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दरोगा को पुलिस जीप में बैठाकर थाने भेजा। हजरतगंज पुलिस ने आरोपी दारोगा को हवालात में डाला।

कार से शराब की बोतलें हुईं बरामद

जान लें कि आरोपी दरोगा की कार में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। इस नोकझोंक के वक्त जो वीडियो रिकॉर्ड किया गया था उसमें दारोगा की कार में शराब की बोतलें दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने आरोपी दरोगा का मेडिकल कराया है। बुधवार रात को हजरतगंज चौराहे पर हुए हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है।

डीसीपी ट्र्रैफिक से उलझते दिखा दारोगा साहब

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी दरोगा को बाकी घेरे खड़े हैं। वह सबसे उलझता दिख रहा है। जब डीसीपी ट्रैफिक उसको कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। बाद में पुलिसकर्मी आरोपी दरोगा को अपनी सरकारी जीप में बैठाते हैं और थाने के लिए रवाना हो जाते हैं।

गौरतलब है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर लखनऊ में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे कि जाम की स्थिति ना पैदा हो। लेकिन दरोगा साहब को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने बैरिकेडिंग पर अपनी कार चढ़ाने की कोशिश की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000