दरोगा सस्पेंडः दहेज उत्पीड़न में 12 नामजद, 1.80 लाख रुपए लेकर 9 लोगों का नाम हटा दिया

दहेज उत्पीड़न के एक मामले में रिश्वत न मिलने पर 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने वाले कानपुर नरवल थाने के दरोगा संदीप को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर एसीपी चकेरी से कराई गई जांच के बाद की गई।

नरवल के दीपापुर निवासी रोहित ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उनके और परिवार के 12 सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। रोहित के मुताबिक, विवेचना के दौरान दरोगा संदीप ने आरोपियों के नाम हटाने के बदले प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपए की मांग की थी। नौ लोगों के नाम हटाने के लिए कुल 1 लाख 80 हजार रुपए मांगे गए।

ड्यूटी के साक्ष्य देने के बाद भी नहीं हटे नाम रोहित ने बताया कि उनकी बहन डीजीपी कार्यालय में और भाई व उसकी पत्नी आईटीबीपी में कार्यरत हैं। घटना के समय वे सभी ड्यूटी पर थे, जिसके साक्ष्य भी विवेचक को सौंपे गए थे। इसके बावजूद विवेचक ने सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।

आपसी समझौता और तलाक के बाद भी कार्रवाई

पीड़ित के अनुसार, इस बीच पत्नी से आपसी सहमति से समझौता हो चुका था और पारिवारिक न्यायालय में तलाकनामा भी दाखिल कर दिया गया था। समझौते के तहत शादी का सारा सामान भी कोर्ट में वापस कर दिया गया था, फिर भी सभी को आरोपी बना दिया गया।

डीसीपी के आदेश पर हुई जांच

गुरुवार को रोहित ने डीसीपी पूर्वी कार्यालय पहुंचकर डीसीपी सत्यजीत गुप्ता से शिकायत की। डीसीपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय को सौंपी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवेचक ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं जुटाए थे।

संदिग्ध भूमिका पर निलंबन

प्रारंभिक जांच में उपनिरीक्षक संदीप की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले की आगे की जांच एसीपी कैंट कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000