दरोगा के हत्‍यारे को मिली उम्र कैद, 3 साल पहले दो भाइयों के झगड़े को सुलझाने मौके पर गए थे, उन्हीं को मारी दी थी गोली

आगरा: भाईयों के विवाद को सुलझाने गए एक दरोगा की गोली मारकर हत्या करने वाले दोषी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला जल विवेक संगल ने आरोपी को दोषी मानते हुए सोमवार को अपना निर्णय सुनाया था। निर्णय के दौरान खास बात यह रही कि जिस भाई ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया था वह कोर्ट में अपने बयान से मुकर गया। इसके बावजूद कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। इसके अलावा उस पर 17 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

मामला 24 मार्च 2021 का है। थाना खंदौली के गांव नहर्रा के रहने वाले विजय सिंह के दो बेटे शिवनाथ और विश्‍वनाथ में आलू के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस पर शिवनाथ ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। दरोगा प्रशांत कुमार यादव सिपाही चंद्रसेन के साथ मौके पर पहुंचे थे। खेत पर आलू की खुदाई चल रही थी। जब पुलिस पहुंची तो विश्‍वनाथ हाथ में तमंचा लेकर धमकी दे रहा था। इस पर दरोगा प्रशांत यादव उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे,विश्‍वनाथ ने दरोगा पर गोली चला दी। गोली दरोगा प्रशांत यादव की गर्दन में लगी। जिससे उनकी मौत हो गई।

2017 बैच के थे दरोगा

मूलरुप से बुलंदशहर के रहने वाले प्रशांत यादव साल 2017 बैच के दरोगा थे। उनकी पहली पोस्टिंग आगरा में हुई थी। प्रशांत यादव आगरा के थाना हरिपर्वत में रहे। इसके बाद वह पालीवाल चौकी प्रभारी बनाए गए। बाद में उनका तबादला थाना खंदौली में हो गया था। प्रशांत यादव पत्नी रेनू, मां और चार साल के बेटे पार्थ के साथ आवास विकास में किराए पर रहते थे। उनके पिता की भी मौत हो चुकी थी।

50 हजार का इनाम किया था घोषित

दरोगा की हत्या का आरोपी विश्‍वनाथ दरोगा को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया था। विश्‍वनाथ को पकड़ने के लिए तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार ने 5 टीमें बनाईं। विश्‍वनाथ को पकडऩे के लिए पुलिस ने मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस में दबिश दी। इस हत्याकांड का मामला लखनऊ तक गूंज उठा। 27 मार्च को विश्‍वनाथ को बाह के कमतरी पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।

गवाह बना भाई पलट गया

53 साल का विश्‍वनाथ पुत्र विजय सिंह तीन साल से जेल में निरुद्ध है। इस मामले में सिपाही चंद्रसेन वादी है। घटनास्थल आरोपी का भाई शिवनाथ भी मौजूद था। मगर वह पूर्व में दी गवाही से पलट गया, लेकिन कोर्ट ने उसकी गवाही को नहीं माना। जिला जज विवेक संगल ने जिला शासकीय अभिवक्ता बसंत गुप्ता के तर्क और साक्ष्यों को आधार मानते हुए आरोपी विश्‍वनाथ को हत्या एवं आयुध अधिनियम के तहत दोषी माना। 17 साल के जुर्माने के साथ उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

सजा सुनकर गिड़गिड़ा उठा

जिजा जज के सामने पेशी पर आए विश्‍वनाथ ने कोर्ट से कहा कि वह 3 साल से जेल में है। परिवार में दो बच्चे और पत्नी है। परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। उसे कम से कम सजा से दंडित किया जाए। मगर जब कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई तो वह गिड़गिड़ाने लगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000