आईपीएस अधिकारी अंकित मित्तल पर गिरी गाज, पत्नी के साथ बदसलूकी मामले में हुए निलंबित

लखनऊ। गंभीर शिकायतों से घिरे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित मित्तल को निलंबित कर दिया गया है। अंकित पर उनकी पत्नी सौम्य मित्तल ने बदसलूकी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। सौम्य ने बाकायदा इसकी लिखित शिकायत भी दी थी। जब मामले की जांच हुई तो आरोप सही पाए गए, जिसके बाद अंकित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें योगी सरकार ने निलंबित कर दिया।

अंकित मित्तल अभी ट्रेनिंग सेंटर चुनार में एसपी के पद पर तैनात थे।कुछ ही महीनों पहले अंकित गोंडा के एसपी थे, लेकिन उसी समय उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ एक और महिला से अवैध संबंध को लेकर शिकायत कर दी थी। जिसकी जांच पुलिस ट्रेनिंग के डीजी ने की।जांच में आरोप सही पाए जाने पर अंकित को निलंबित कर दिया गया है।

अंकित मित्तल की पत्नी सौम्य मित्तल ने शिकायत में ये बताया था कि अंकित उनके और उनके बच्चों के साथ मारपीट करते हैं इसके पीछे का कारण सौम्य ने अंकित की एक महिला मित्र का होना है।बता दें कि आईपीएस अंकित मित्तल पूर्व डीजी गोपाल गुप्ता के दामाद हैं।ऐसा पहली बार नहीं है जब अंकित मित्तल के खिलाफ अपनी पत्नी से बदसलूकी का आरोप लगा हो। 16 दिसंबर 2023 अंकित मित्तल को एसपी गोंडा के पद से हटाकर आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) चुनार भेज दिया गया था।ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपनी पत्नी के साथ बदसलूकी करने में दोषी पाए गए थे।

बता दें कि इससे पहले मार्च 2021 में अंकित मित्तल पर फर्जी मुठभेड़ के गंभीर आरोप लगे थे।अंकित पर एसपी चित्रकूट के पद पर तैनात रहने के दौरान दस्यु भालचंद्र यादव की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत को लेकर सवाल खड़े हुए थे।अंकित की पत्नी ने एनकाउंटर को फर्जी बताया था और कोर्ट के आदेश पर अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000