ऑफिस में मृत मिले सिंचाई विभाग के ठेकेदार और चालक, मुंह से निकल रहा था झांग

गजरौला में सिंचाई विभाग के ठेकेदार देव ऋषि उर्फ दीपक जाटव (42)और उनके चालक इंद्रपाल सैनी (40) के शव उनके ऑफिस में मिले। ऑफिस नगर के अवंतिका नगर मोहल्ले में ललिता देवी मंदिर मार्ग किनारे है। दोनों के मुंह से झाग आ रहे थे। दीपक शुक्लपुरी मोहल्ले के रहने वाले जबकि इंद्रपाल चौबारा निवासी थे। दोनों के शव सीएचसी में लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। एएसपी और सीओ ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए।  शुक्लपुरी निवासी अतरपाल सिंह जाटव ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके बेटे देव ऋषि उर्फ दीपक सिंचाई विभाग के ठेकेेदार थे।

उनका संभल, बहजोई समेत कई स्थानों पर ठेका चल रहा है। थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी किसान जबर सिंह सैनी के बेटे इंद्रपाल सैनी दीपक की कार चलाते थे। दीपक के भांजे विवेक बैंक कॉलोनी के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि बुधवार रात उनके मामा को परिजनों ने कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।जिस पर परिजन बड़े चिंतित थे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौसी हेमलता ने विशाल से अवंतिका नगर स्थित दीपक की ऑफिस में जाकर दीपक के बारे में जानकारी करने व देखने के लिए कहा। हेमलता की शादी रामपुर में हुई है लेकिन इस इन दिनों पिता के शुक्लपुरी स्थित घर आई हुई हैं।

उनके कहने पर सुबह छह बजे विवेक अपने मामा के ऑफिस में गए। यहां उनके मामा दीपक और उनका चालक इंद्रपाल मृत पड़े थे। दीपक के पैर बाथरूम में जबकि बाकी शरीर बाहर था। बराबर में ही इंद्रपाल का शव पड़ा था। निकट ही सेंट्रो कार स्टार्ट खड़ी थी।इसके बराबर में स्कार्पियो थी। विवेक ने तुरंत परिजनों को दोनों के मृत पड़े होने की जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों के शव सीएचसी में लेकर आए। यहां पर दोनों के परिजन और नगर के गणमान्य लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि ठेकेदार व चालक के शव ऑफिस परिसर में पाए गए हैं। जिनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी, सीओ ने मौका मुआयना कर जानकारी ली

ठेकेदार व उसके चालक के शव मिलने पर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान पुलिस के साथ सीएचसी पहुंचे। परिजनों से जानकारी जुटाई। पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, मास्टर जयवीर सिंह, देवेश शर्मा, वीर सिंह भगत, डॉ.राजीव शुक्ला, डॉ. रविंद्र शुक्ला आदि लोग सीएचसी पहुंच गए। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सूचना पाकर एएसपी व सीओ ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए।

बहन की परिचित युवक से हुई नोकझोंक 

दोनों के शव सीएचसी में लाए जाने पर परिजन भी आ गए। परिवार की महिलाओं का बुरा हाल था। इस दौरान मृतक दीपक की बहन हेमलता ने रोते हुए एक युवक पर आरोप लगाया कि वह अक्सर उनका फोन उठा लेता था लेकिन रात क्यों नहीं उठाया। सुल्तान नगर मोहल्ले के युवक से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उस युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000