बेटे ने ही पिता को पहले शराब पिलाकर मार डाला, फिर शराब पिलाकर गला घोंट दिया

उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में 11 दिन पहले किसान की गला दबाकर हत्या, किसी और ने नहीं उसके अपने सगे बेटे ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी, दूसरी बिरादरी की महिला से शादी करना चहता था। पिता के बाधक बनने पर शराब पिलाने के बाद गला घोट दिया था। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धाराखेड़ा निवासी किसान तुलाराम पासवान (50) की 27 जुलाई की रात गला कसकर हत्या कर दी गई थी।

28 जुलाई को शव घर से करीब एक किमी दूर मोबाइल टावर के पास मिला था।मृतक के बेटे राजकुमार ने एक मोबाइल दुकानदार पर ढाई हजार रुपये लेनदेन के विवाद में हत्या करने का शक जताते हुए तहरीर दी थी। हालांकि यह आरोप पुलिस के गले नहीं उतरा और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। शव मिलने वाले स्थान कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई।

बचपन में पढ़ते थे साथ, करना चाहते थे शादी…

एक फुटेज में बाइक सवार दो लोग जाते दिखे थे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया था। जांच में पता चला कि हत्यारोपी कोई और नहीं वादी उसका बेटा ही है। पुलिस के अनुसार मृतक के पड़ोस के गांव में रहने वाली दूसरी बिरादरी की महिला से बचपन में बेटे के साथ पढ़ती थी और दोनों में नजदीकी थी। 

महिला का पति चला गया था कुवैत…

इसके बाद में उसकी शादी और वह पति के साथ कुवैत चली गई थी। कोरोना काल में दोनों गांव आए और बाद में महिला का पति उसे व दो बच्चों को यहीं गांव में छोड़कर अकेले विदेश चला गया। दोनों में मुलाकात होने लगी। हत्यारोपी और महिला दोनों शादीशुदा और बच्चे होने के बाद भी दूसरी शादी करने का मन बना लिया।

एलआईसी में 40 लाख का बीमा कराया…

हत्यारोपी के पिता तुलाराम को इसकी जानकारी हुई, तो वह विरोध करने लगे। इसके बाद बेटे राजकुमार ने पिता की हत्या की योजना बनाई। मई 2023 में उसने पिता से एलआईसी में 40 लाख का बीमा कराया और उसमें खुद नॉमिनी बना। तीन महीने बीतने पर जब उसे लगा कि अब पिता के मरने पर बीमा की रकम मिल जाएगी।

आरोपी बेटे को भेजा गया है जेल…

उसने 27 जुलाई की रात पिता को शराब पिलाई और गांव के बाहर मोबाइल टॉवर के पास ले जाकर गला गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि हत्या की घटना का खुलास कर दिया गया है। बेटे ने ही पिता की हत्या की थी। उसे जेल भेजा गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000